
जमशेदपुर : जमशेदपुर में विश्वकर्मा पूजा की धूम शुरू हो चुकी है. इस कड़ी में जमशेदपुर के सोनारी आशियाना गार्डेन के सामने स्थित टेम्पो स्टैंड में भी विश्वकर्मा पूजा पंडाल बनाया गया है. इसका उदघाटन कांग्रेस के सोनारी थाना कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बंटी शर्मा ने किया. इस मौके पर उन्होंने टेम्पो चालकों का हौंसला बढ़ाया और पूजा अर्चना भी की. इस दौरान उनका जोरदार स्वागत किया गया. इस मौके पर पूजा कमिटी के सदस्यगण सुनील सिंह, मुन्ना सिंह, कमल, माना, बसंत, लल्लू सिंह, लल्लू दुबे, रवि लाल उपस्थित थे. इस मौके पर बंटी शर्मा ने बताया कि भगवान विश्वकर्मा का आर्शीवाद सब पर बनी रहे और सुख समृद्धि हर घर में रहे.





