जमशेदपुर : रेलवे पुलिस के महानिदेशक (डीजी रेल) अनिल पालटा जमशेदपुर के दौरे पर पहुंचे. वे यहां आने पर अपने विभागीय पदाधिकारियों के साथ मीटिंग की. रेलवे में अपराध को रोकने और लंबित केस के निष्पादन पर जोर दिया. इस दौरान उन्होंने पूरे रेल एसपी ऑफिस का निरीक्षण किया. उनके साथ रेल एसपी ऋषभ झा ने अपराध की स्थिति की जानकारी दी. उनको बताया गया कि किस तरह उन लोगों को कम पुलिसकर्मी और अधिकारियों में रेलवे की सुरक्षा करना पड़ता है. इस दौरान डीजी अनिल पालटा ने सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त करने को कहा. उन्होंने यहां मीडिया से बातचीत में बताया कि रेलवे के पास अधिकारियों और पुलिसवालों की कमी है. 8 सब इंस्पेक्टर का डिमांड किया गया है. 8 सब इंस्पेक्टर के आने के बाद अपराध पर लगाम लगाने में आसानी हो सकेगी. इस दौरान उन्होंने कहा कि आरपीएफ के साथ पूरा सहयोग बनाकर काम किया जाये तो अपराध पर काबू पाया जा सकता है. इसके लिए जल्द ही आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त मीटिंग भी आहूत की जायेगी.











