रांची / जमशेदपुर : झारखंड में मौसम का मिजाज बदल गया है. अगले चार दिनों तक मौसम बदला रह सकता है. मौसम विभाग ने मंगलवार को कोल्हान के तीनों जिले के पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम और सरायकेला खरसावां जिले और रांची में आंधी, बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है. मौसम फिलहाल ऐसा ही रहने की संभावना है.
40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी हवाएं : झारखंड में बारिश के साथ – साथ इस दौरान 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गयी है. ऐसे में मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क और सावधान रहने का आग्रह किया है. बिगड़ते मौसम को देखते हुए सुरक्षित स्थानों में शरण लेने की सलाह दी गयी है. पेड़ के नीचे या बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी गयी.







