
जमशेदपुर : आए दिन तेज धूप का सामना करना पड़ रहा है. पिछले मंगलवार को शहर का अधिकतम पारा 42 डिग्री तथा न्यूनतम पारा 24.2 डिग्री रहा. इसी के साथ आज भी लोगों को तेज धूप का सामना करना पड़ा. दिन में धूप से लोग परेशान हैं तो रात में उमस भरी गर्मी से. दिन में गर्म हवा भी चल रही है. जमशेदपुर में आज यानी बुधवार को अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री तथा न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिन लगातार बादल छाये रह सकते हैं और बारिश होने की भी संभावना है. मौसम विभाग का अनुमान है कि आज शाम से ही बादल छाए रहेंगे. बारिश के बाद मौसम में बदलाव होगा, फिल्हाल आज लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है.



