जमशेदपुर : जमशेदपुर समेत पूरे कोल्हान में ठंड से लोग ठिठुरने लगे है. इस दौरान शुक्रवार का अधिकतम तापमान 25.0 डिग्री सेल्सियस रहा है. वहीं न्यूनतम तापमान 10.0 सेल्सियस रहा है. इसे साथ ही मौसम विभाग ने बताया कि जमशेदपुर में बीते 24 घंटों में 12 किलोमीटिर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली. वहीं शुक्रवार की सुबह 9.30 बजे 6 किलोमीटिर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली. मौसम विभाग ने इससे पूर्व ही पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया था कि शुक्रवार को गुरुवार की अपेक्षा अधिक ठंड रहेगी. शनिवार को तापमान में और गिरावट होगी. गिरावट के साथ न्यूनतम तापमान नौ डिग्री तक पहुंचने की संभावना है. इसे लेकर मौसम विभाग ने लोगों को सर्तक रहने की सलाह दी है. उन्होंने बताया है कि आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट आ सकती है. इस सर्द हवा में खासकर बच्चे और बुजुर्गों को सावधान रहने की आवश्यकता है.




