
जमशेदपुर : भारतीय जनता पार्टी सुंदरनगर मंडल में युवा नेता लखी दास के नेतृत्व में हितकू बजरंगबली चौक पर सुंदरनगर मंडल अध्यक्ष चंचल चक्रवर्ती एवं उनकी समस्त पदाधिकारियों का जोरदार स्वागत किया गया. पूर्व मंडल अध्यक्ष विवेक त्रिवेदी एवं मंडल महामंत्री वरुण सिंह, उपाध्यक्ष सोनू शर्मा, मोटू सिंह, मंडल मंत्री मदन दास, अनुसूचित जाति मोर्चा के विश्वनाथ मुखी तथा वरिष्ठ नेता अशोक दास का अंग वस्त्र और माला पहनाकर स्वागत किया गया. इस दौरान शंकर दास, सुनील सिंह, सूरज पांडे, मुंशी भूमि, रविदास, सपन पात्रो, मलय दास समेत अन्य उपस्थित थे.











