जमशेदपुर : जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के बिष्टुपुर प्रांगण में एनएसएस विंग व टाटा स्टील के संयुक्त तत्वाधान में रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ. कुलपति डॉ इला कुमार के दिशा निर्देश में आयोजित रक्तदान शिविर का शुभारंभ विश्वविद्यालय की वित्त पदाधिकारी डॉ दीपा शरण ने किया. डॉ शरण ने छात्राओं को रक्तदान शिविर में बढ़-चढ़कर भाग लेने एवं अपने स्वास्थ का पूरा ध्यान रखने के लिए प्रेरित किया. साथ ही, रक्तदान से होने वाले लाभों से भी छात्राओं को अवगत कराया. (नीचे भी पढ़ें)
रक्तदान शिविर में कई छात्रों ने अपनी शारीरिक जांच भी कराई और रक्तदान भी किया. शिविर को सफल बनाने में एनएसएस कोऑर्डिनेटर डॉ ग्लोरिया पुर्ती, एनएसएस ऑफिसर डॉ सुनीता कुमारी, डॉ छगनलाल अग्रवाल, आर तेजा, गोपाल चक्रवर्ती, टाटा स्टील फाउंडेशन की ओर से कई डॉक्टर और सहायक भी उपस्थित रहे, जिनमें सीनियर मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर रीता सिंह, डी मंजू, अनिल कुमार विश्वकर्मा, कौशिक राय, गौरी मुखर्जी, अविजीत पॉल, उमाशंकर प्रसाद, शौर्य मुनि टुडू एवं एनएसएस स्वयं सेविकाओं ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.




