जमशेदपुर : जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी के बिष्टुपुर प्रांगण में शनिवार को होली मिलन समारोह आयोजित हुआ. कुलपति डॉ अंजिला गुप्ता समारोह की मुख्य अतिथि थीं, जिनकी शुभकामनाओं के साथ समारोह की शुरुआत हुई. (नीचे भी पढ़ें)

कुलपति डॉ गुप्ता ने सभी को स्वास्थ्य एवं सुरक्षा का ख्याल रखते हुए होली खेलने का संदेश दिया. कार्यक्रम के दौरान उन्हें और रजिस्ट्रार डॉ अविनाश कुमार सिंह को बीएड की छात्राओं द्वारा बनाई गई राधा कृष्ण की पेंटिंग भेंट की गई. इस अवसर पर स्पोर्ट्स एंड कल्चरल कमेटी के अध्यक्ष एवं संगीत विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ सनातन दीप की देखरेख में रंगारंग कार्यक्रम भी हुए. (नीचे भी पढ़ें)

संगीत विभाग की छात्राओं के साथ उनकी प्रस्तुति ने उत्सव के आनंद को दोगुना कर दिया. प्राध्यापिका सुधा सिंह दीप के निर्देशन में शिक्षा विभाग और स्नातक की छात्राओं का नृत्य और नुक्कड़ नाटक भी सराहनीय रहा.(नीचे भी पढ़ें)

बायोटेक और मासकॉम की छात्राओं ने भी नृत्य की सुंदर प्रस्तुति दी. होली गीत, नृत्य, नुक्कड़ नाटक, काव्य पाठ आदि से सुसज्जित कार्यक्रम ने सभी का मन मोह लिया. मंच संचालन हिंदी विभाग की प्राध्यापिका डॉ नूपुर अन्विता मिंज के साथ शिक्षा विभाग की छात्राओं मेधा कुमारी, सुकन्या सिंह एवं अंजली सिंह ने किया. अंत में धन्यवाद ज्ञापन डॉ पुष्पा कुमारी ने किया. कार्यक्रम में कई पदाधिकारी, डीन, विभागाध्यक्ष, प्राध्यापक–प्राध्यापिकाएं एवं बड़ी संख्या में छात्राएं भी उपस्थित रहीं.



