
जमशेदपुर:विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर सोमवार को राज्य के 6 जिलों में एक साथ ब्लड कंपोनेंट सेप्रेशन यूनिट का उद्घाटन किया गया. इस लिस्ट में पूर्वी सिंहभूम का भी नाम शामिल है. पूर्वी सिंहभूम जिले के सदर अस्पताल में इसका उद्घाटन किया गया. राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इसका ऑनलाइन उद्घाटन किया. इस दौरान मौके पर जिले के उपायुक्त सूरज कुमार, जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र के विधायक मंगल कालिंदी, पोटका विधायक संजीव सरदार, घाटशिला विधायक रामदास सोरेन,बहरागोड़ा विधायक समीर महंती, सिविल सर्जन डॉ एके लाल समेत तमाम चिकित्सा पदाधिकारी कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि शामिल थे.

विधायक मंगल कालिंदी ने बताया कि राज्य के मुखिया द्वारा दूसरी बार इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. सदर अस्पताल में इस यूनिट के स्थापित हो जाने से प्लाज्मा, पैक्सेल प्लेटलेट, एफएसपी के लिए मरीजों को व उनके परिजनों को दर-दर के लिए नहीं भटकना पड़ेगा. उन्होंने राज्य के मुख्यमंत्री के द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की. वहीं जिले के उपायुक्त सूरज कुमार ने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री के द्वारा ब्लड कॉम्पोनेंट्स ऑपरेशन यूनिट के बन जाने से जिले में मरीजों को काफी सहूलियत होगी.
सुदूर ग्रामीण क्षेत्र के लोग सदर अस्पताल में निर्भर करते हैं. ऐसे में एमजीएम अस्पताल पर लोड कम पड़ेगा. उन्होंने बताया कि जिलों में स्वस्थ व मरीजों को किसी तरह की परेशानी होने पर इस एप के माध्यम से उन्हें हर तरह की सुविधाएं नि:शुल्क उपलब्ध कराई जाएगी. जिससे राज्य के अंतिम व्यक्ति तक को काफी सपोर्ट प्रदान होगा.




