
जमशेदपुर: योगी यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष समरेश सिंह ने संगठन का विस्तार कर दिया है. जिसमे प्रदेश कमेटी में प्रदेश मंत्री के रुप में श्रीकांत सिंह, संगठन मंत्री विनोद भगत और प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंह को बनाया है. साथ ही कोल्हान के तीनों जिले के जिला अध्यक्ष के नामों की घोषणा की है. जिसके तहत पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष मनोज मांझी, महासचिव शशि ओझा, पश्चिम सिंहभूम जिला अध्यक्ष आकाश सिंह, सरायकेला- खरसांवा जिला अध्यक्ष पंकज सिन्हा को बनाया है. इसके अलावा आदित्यपुर महानगर प्रभारी के रुप में प्रकाश दूबे व जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष साकेत भारद्धाज महासचिव विवेक सिंह व उपाध्यक्ष जय कुमार शर्मा को बनाया गया.योगी यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष समरेश सिंह ने कहा कि संगठन में जिनको जिम्मेदारी दी गयी है वे संगठन व समाज हित का कार्य बढ़- चढ़कर निभाएंगे. साथ ही साथ संगठन को मजबूत करने के लिए आम जनता का भावनाओं का ख्याल रहते हुए जनहित के कार्यो का समाधान करना है. सभी जिला अध्यक्ष जल्द से जल्द से कमेटी का विस्तार करे. कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन संतोष सिंह ने किया.



