जमशेदपुर : जमशेदपुर के टाटानगर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 3 पर बुधवार रात करीब 11:07 बजे एक गंभीर हादसा हो गया. जानकारी के अनुसार, एक युवक प्लेटफॉर्म पर खड़ी मालगाड़ी पर चढ़ गया, जिसके बाद वह हाई टेंशन तार की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया. घटना के तुरत बाद मौके पर मौजूद रेल कर्मियों और टीटीई की मदद से युवक को रेलवे अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया.(नीचे भी पढ़ें)
इधर, आरपीएफ पूरी घटना की जांच में जुट गई है. स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि युवक कहां से आया और किन परिस्थितियों में हादसे का शिकार हुआ. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवक के मानसिक रूप से अस्वस्थ होने की आशंका जताई जा रही है.







