जमशेदपुर : संयुक्त युवा संघ की जमशेदपुर जिला कमेटी की बैठक सोमवार को जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज प्रांगण में आयोजित हुआ. बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष रवि सिंह चंदेल ने कहा कि संगठन को मजबूती प्रदान करने हेतु युवाओं को एकजुट करने के लिए पिछले 5 साल की पुराने कमेटी को भंग किया जा रहा है. झारखंड के सभी जिलों में संगठन का मजबूती से विस्तार किया जाएगा. रवि सिंह चंदेल ने सावन माह के अंत तक प्रदेश संगठन मंत्री उमेश शुक्ला को संगठन का पुनर्गठन करने का निर्देश दिया है.(नीचे भी पढे)

रवि सिंह चंदेल ने कहा कि झारखंड युवाओं की अनदेखी झारखंड राज्य स्थापना काल से हो रहा है. किसी भी सरकार ने कभी भी युवाओं के प्रति ठोस योजना तैयार नहीं की. शिक्षा और रोजगार के नाम पर ठगा गया. झारखंड के युवाओं की भूमिका राज्य में कमतर हो रही है. होता जा रहा है. युवा शक्ति ही राष्ट्रीय शक्ति है ,भविष्य की राजनीति युवाओं के भविष्य पर निर्भर करता है. इस दौरान मुख्य रूप से प्रदेश प्रभारी गौतम दुबे, राजेश सिंह, विजय सिंह आशुतोष सिंह, संजय, फिरोज खान, उमेश यादव, परशुराम मुर्मू, विवेक शाह, आशुतोष पाण्डेय, विशाल पांडेय, कुनाल कुमार, राजा दास , अजय बिरहुआ, श्यामदेव प्रमाणिक, समीर लकड़ा , जावेद अख़्तर, फैजल हसन आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे.



