• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Sunday, October 25, 2026
31 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Jamshedpur : आयरन लेडी का सम्मान पाकर भाव विभोर हो गईं शहीद पत्रकार की पत्नी

September 17, 2021
in खबर
0
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : आज जमशेदपुर में पत्रकारिता की नींव रखने वाले पत्रकार स्वर्गीय गंगाप्रसाद ‘कौशल’ की जयंती है। कौशल जी ने 26 जनवरी 1953 में साप्ताहिक समाचार पत्र ‘आज़ाद मज़दूर’ का प्रकाशन शुरू किया, जो अब भी जारी है। इससे पहले वे टाटा वर्कर्स यूनियन के समाचार पत्र ‘मज़दूर आवाज’ के संपादक थे। 1975 तक उन्होंने ‘आज़ाद मज़दूर’ का संपादन, प्रकाशन एवं मुद्रण किया। हार्टअटैक से 2 मई 1975 में उनका देहांत हो गया। आज उनकी जयंती के अवसर पर ‘कविवर कौशल समाजसेवा’ संस्था द्वारा शहीद पत्रकार शंकरलाल खीरवाल की 95 वर्षीय पत्नी ज्ञानधारी देवी खीरवाल को चाईबासा स्थित उनके घर में जाकर सम्मानित किया गया। संस्था की ओर से उन्हें ‘आयरन लेडी’ का सम्मान दिया गया। उन्हें पत्रकार कवि कुमार ने शाल उढ़ा कर सम्मानित किया। (नीचे भी पढ़ें)

इस मौके पर शहीद पत्रकार की पत्नी ज्ञानधारी देवी खीरवाल भावविभोर हो गयीं। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उनका नहीं बल्कि पत्रकारिता के लिए अपनी जान देने वाले उनके पति शहीद शंकर लाल खीरवाल का सम्मान है। उन्होंने कहा कि अबतक जमशेदपुर से कोई भी पत्रकार उनकी खबर लेने नहीं आया। आज वे काफी प्रसन्न हैं। उन्हें ऐसा लग रहा है कि उनके पति शहीद शंकरलाल खीरवाल की कुर्बानी को आज किसी ने समझा और उन्हें सम्मान दिया। उन्होंने बताया कि 1974 में उनका परिवार रात के वक्त जुगसलाई चौक स्थित अपने घर में चैन की नींद सो रहा था तभी तीन हत्यारों ने घर में प्रवेश किया और उनके पति ‘नया रास्ता’ के संपादक शंकरलाल खीरवाल की गर्दन रेतकर उनकी हत्या कर दी। उन्होंने अपने पति को बचाने का प्रयास किया इस क्रम में हत्यारों ने उनके चेहरे पर तलवार का वार किया। जिससे उनके गाल और जीभ कट गई। काफी समय तक वे बातचीत नहीं कर सकीं। वे अपने छोटे-छोटे बच्चों को लेकर अपने पैतृक आवास चाईबासा चली आईं तथा यहां उनका भरण पोषण कर बड़ा किया। उनके तीन बेटियां और दो बेटें हैं। उनके बड़े पुत्र उमेश खीरवाल प्रिंटिंग प्रेस चला रहे हैं तथा छोटे पुत्र नरेश खीरवाल पत्रकारिता कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनके पति शंकर लाल खीरवाल और पत्रकार गंगाप्रसाद ‘कौशल’ काफी गहरे मित्र थे। (नीचे भी पढ़ें)

इस मौके पर पत्रकार कवि कुमार ने कहा कि ज्ञानधारी देवी खीरवाल ने नया रास्ता के प्रकाशन में अपने पति शहीद शंकर लाल खीरवाल की मदद कंधे से कंधा मिलाकर की। वे जब निराश हो जाते थे उस समय ज्ञानधारी देवी खीरवाल ही उनकी हिम्मत बढ़ाती थीं। पति की हत्या के बाद उन्होंने अकेले ही अपने बच्चों को पालपोस कर बड़ा किया और एक अच्छा नागरिक बनाया। अपने पति के सपने को पूरा करने के लिए उन्होंने अपने एक पुत्र को पत्रकार बनाया। इन्हीं सब कारणों से हमारी संस्था ज्ञानधारी देवी खीरवाल को आयरन लेडी मानती है और उन्हें यह सम्मान दिया जा रहा है। यह सम्मान देते हुए हम खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। इस अवसर पर जमशेदपुर से सीनियर प्रेस फोटोग्राफर रतन चंद भट्टाचार्य तथा संतोष कुमार भी चाईबासा पहुंचे। समारोह में शहीद पत्रकार शंकर लाल खीरवाल के पुत्र उमेश खीरवाल, नरेश खीरवाल तथा उनके परिवार के सभी सदस्य मौजूद थे।

Developer

Developer

Related Posts

West singhbhum murder : चाईबासा में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, घर के अंदर दफन मिला शव; पति पर आरोप
खबर

West singhbhum murder : चाईबासा में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, घर के अंदर दफन मिला शव; पति पर आरोप

October 25, 2026
Jamshedpur child dies of Japanese encephalitis : एमजीएम अस्पताल में जापानी इंसेफेलाइटिस से बच्ची की मौत, पांच मरीजों का चल रहा इलाज
खबर

Jamshedpur child dies of Japanese encephalitis : एमजीएम अस्पताल में जापानी इंसेफेलाइटिस से बच्ची की मौत, पांच मरीजों का चल रहा इलाज

October 25, 2026
Saraikela  one died in road accident : कुकड़ू के चौकेगड़िया चौक पर अज्ञात वाहन की चपेट में आकर वार्ड सदस्य की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने मृतक का शव रखकर की सड़क जाम, अंचलाधिकारी ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर कराया शांत

Next Post

tata-motors-bonus-agreement-breaking-टाटा मोटर्स में जबरदस्त बोनस समझौता, 10.5 फीसदी बोनस, 281 अस्थायी का होगा स्थायीकरण, अध्यक्ष और महामंत्री का भव्य स्वागत

jamshedpur-big-accident-साकची रेड क्रॉस भवन के पास ओवरटेक करने के दौरान कार से आमने सामने टकराई बाइक, एक की मौत की खबर, बाइक सवार दो के अलावा, कार सवार भी घायल

jamshedpur-big-accident-साकची रेड क्रॉस भवन के पास ओवरटेक करने के दौरान कार से आमने सामने टकराई बाइक, एक की मौत की खबर, बाइक सवार दो के अलावा, कार सवार भी घायल

Jamshedpur : मनमोहक कपड़े की दुकान में लूटपाट करने के मामले में एक को जेल, टाटानगर रेलवे पार्किंग में भी मोबाइल छिनतई करने वाला पकड़ाया

Jamshedpur : मनमोहक कपड़े की दुकान में लूटपाट करने के मामले में एक को जेल, टाटानगर रेलवे पार्किंग में भी मोबाइल छिनतई करने वाला पकड़ाया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata motors week off change : टाटा मोटर्स की छुट्‌टी में बदलाव, 1 अक्टूबर को अवकाश, रविवार को कर्मचारी करेंगे ड्यूटी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur BIG accident: सोनारी मरीन ड्राइव में भीषण सड़क हादसा, मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी समेत 4 की मौत

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur one arrested in theft case : लक्ष्मीनगर झगड़ूबगान में बंद घर का ताला तोड़ कर चोरी, 30 हजार नगद व तीन मोबाइल फोन उड़ा ले गए चोर, पुलिस संदेह के आधार पर एक युवक को पकड़ कर रही पूछताछ

jharkhand visit of bjp national president- झारखंड भाजपा कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक में शामिल हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, कार्यकर्ताओं को बढ़ाया हौसला, संगठन हित में कार्यकर्ताओं से काम करने का किया आह्रान

Jamshedpur ssp review meting : जमशेदपुर एसएसपी ने जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर की समीक्षा बैठक, अपराध नियंत्रण के उपायों व उन पर की जा रही कार्रवाई की हुई समीक्षा

Tata steel board meeting : टाटा स्टील के बोर्ड की बैठक 27 अक्तूबर को, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

jamshedpur proud- सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल को देश में 9वां स्थान, एजुकेशन वर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग 2026-27 में झारखंड और जमशेदपुर में पहला स्थान

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur one arrested in theft case : लक्ष्मीनगर झगड़ूबगान में बंद घर का ताला तोड़ कर चोरी, 30 हजार नगद व तीन मोबाइल फोन उड़ा ले गए चोर, पुलिस संदेह के आधार पर एक युवक को पकड़ कर रही पूछताछ

jharkhand visit of bjp national president- झारखंड भाजपा कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक में शामिल हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, कार्यकर्ताओं को बढ़ाया हौसला, संगठन हित में कार्यकर्ताओं से काम करने का किया आह्रान

Jamshedpur ssp review meting : जमशेदपुर एसएसपी ने जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर की समीक्षा बैठक, अपराध नियंत्रण के उपायों व उन पर की जा रही कार्रवाई की हुई समीक्षा

Tata steel board meeting : टाटा स्टील के बोर्ड की बैठक 27 अक्तूबर को, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

jamshedpur proud- सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल को देश में 9वां स्थान, एजुकेशन वर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग 2026-27 में झारखंड और जमशेदपुर में पहला स्थान

Jamshedpur nh road : 29 अक्टूबर से शुरू होगा पारडीह-बालीगुमा एनएच-33 का निर्माण कार्य, मानगो की जनता के आक्रोश के बीच 29 अक्टूबर तक एनएचएआई को मिला समय, निर्माण शुरू नहीं होने पर बड़े आंदोलन की तैयारी, एनएचएआई के परियोजना निदेशक ने विधायक को दिया भरोसा, मशीन की मरम्मत और कैलिब्रेशन के कारण हुई देर

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News