
चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड कार्यालय के सभागार में प्रखंड विकास पदाधिकारी देवलाल उरांव ने कोविड वैक्सीन से संबंधित विभिन्न गतिविधियों के सुचारू रूप से कार्यान्वयन तथा निगरानी व अनुश्रवण के लिए टास्क फोर्स (बीटीएफ) की बैठक की. इसमें प्रखंड विकास पदाधिकारी ने सभी वैक्सीनेशन के लिए चिन्हित लाभुकों को शत-प्रतिशत वैक्सीन दिलवाने को कहा. बैठक में कहा गया कि जिन लाभुकों का आईडी अथवा फोन नंबर मैच नहीं हो रहा है उनका नाम पुनः रजिस्ट्रेशन के लिए भेजा जाए. बैठक में पर्यवेक्षिकाएं, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी और प्रखंड कल्याण पदाधिकारी भी उपस्थित थे.
[metaslider id=15963 cssclass=””]





