
जमशेदपुर : टाटा स्टील और जापानी कंपनी निप्पन स्टील की संयुक्त कंपनी जेसीएपीसीपीएल वर्कर्स यूनियन का चुनावी प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो गया. यहां के अध्यक्ष वर्तमान में टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष आर रवि प्रसाद है. सोमवार को चुनावी प्रक्रिया अपनायी गयी जबकि मंगलवार को मतदान होना है. चुनाव कराने के लिए रिटर्निंग ऑफिसर अंजनी कुमार पांडेय जबकि टाटा वर्कर्स यूनियन के कमेटी मेंबर पीके सिंह, अविनाश सिंह और मनोज कुमार की पूरी कमेटी चुनाव करा रहा है.

सुबह 9.30 बजे से ही नामांकन फार्म दिया गया, जिसमें कुल 23 लोगों ने नामांकन पत्र लिया और भरा. इसकी स्क्रूटनी का काम भी पूरा कर लिया गया है, जिसमें सारे लोग सही पाये गये है. कुल सात निर्वाचन क्षेत्र के लिए 23 लोगों ने नामांकन फार्म खरीदा है, जो चुनावी मैदान में डटे हुए है. नामांकन की वापसी के बाद फाइनल लिस्ट जारी किया जायेगा. इसके बाद मंगलवार 15 दिसंबर को सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक मतदान होगा, जो कंपनी के मेडिकल रुम के बगल में आयोजित किया जायेगा. उसी दिन मतदान होगा. इसके लिए आदर्श आचार संहिता भी लागू की गयी है. इसके तहत 9 कमेटी मेंबर और सात पदाधिकारी का चुनाव होगा. इसमें कुल 142 मजदूर वोट डालेंगे.





