
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने अपने जेठ पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है. इस संबंध में महिला ने बिष्टुपुर थाने में लिखित शिकायत भी की है. महिला ने जेठ पर मारपीट का भी आरोप लगाया है. फिलहाल महिला टी एम एच में इलाजरत है. घटना के संबंध में बिस्टुपुर थाना प्रभारी रणविजय शर्मा ने बताया कि महिला ने जेठ पर मारपीट करने और दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है. महिला को इलाज के लिए टी एम एच में भर्ती किया गया है, महिला के बयान के बाद ही बाकी मामला सामने आ सकता है. फिलहाल महिला द्वारा किए गए शिकायत पर कार्रवाई की जा रही है.
[metaslider id=15963 cssclass=””]






