
जमशेदपुर: जमशेदपुर के सुंदरनगर थाना अंतर्गत नीलडूंगरी के पास सोमवार सुबह दो बाइक में टक्कर हो गई, इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक सवार काफी दूर तक जा गिर. इस घटना में 3 लोगों के घायल होने की सूचना है. सभी को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया गया, जहां एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई. जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल है. घायलों में चांडिल के रहने वाले यस और तरुण शामिल हैं. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार यश और तरुण पोटका के हल्दीपोखर में एक शादी समारोह में शामिल होने आए थे. सोमवार को दोनों बाइक से वापस चांडिल की ओर जा रहे थे. इसी दौरान नीलडूंगरी मोड़ के पास एक तेज रफ्तार बाइक से उनकी टक्कर हो गई, जिससे दोनों सड़क पर गिर गए. दोनों को गंभीर चोटें आई है. फिलहाल दोनों का इलाज चल रहा है.



