लातेहार : लातेहार जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. जिले के मनिका प्रखंड की बरकाडीह पंचायत के सचिव नागेश्वर रजक को 10 हजार घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है.मिली जानकारी के अनुसार, बरकाडीह के पंचायत सचिव नागेश्वर रजक एक योजना के भुगतान और प्रशासनिक स्वीकृति के एवज में रिश्वत की मांग कर रहा था. (नीचे भी पढ़े)
आवेदक के बार-बार अपील करने के बावजूद नागेश्वर रजक बिना पैसे के काम करने से मना कर दिया.इसके बाद उसने एसीबी से मामले की शिकायत की. एजेंसी ने शिकायत का सत्यापन कराया, जिसमें रिश्वत मांगे जाने की बात सही पाई गई. इसके बाद एसीबी की टीम ने जाल बिछाया और पंचायत सचिव को रिश्वत लेते दबोच लिया. गिरफ्तारी के बाद एसीबी की टीम आरोपी को अपने साथ पूछताछ के लिए ले गई. मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.




