• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Saturday, August 8, 2026
26 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

jharkhand ajsu : झारखंड में राजनीतिक विकल्प बनेगा आजसू, जमशेदपुर में हुए दो दिवसीय आजसू युवा अधिवेशन का समापन, सुदेश ने हेमंत पर बोला हमला, कान्हू सामंत का आजसू में वापसी, कहा – विरासत में मिली सत्ता के सुख में जनता और युवाओं का दर्द सुनाई नहीं दे रहा

jharkhand ajsu : झारखंड में राजनीतिक विकल्प बनेगा आजसू, जमशेदपुर में हुए दो दिवसीय आजसू युवा अधिवेशन का समापन, सुदेश ने हेमंत पर बोला हमला, कान्हू सामंत का आजसू में वापसी, कहा – विरासत में मिली सत्ता के सुख में जनता और युवाओं का दर्द सुनाई नहीं दे रहा
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X


जमशेदपुर : झारखंड में आजसू बड़ा राजनीतिक विकल्प बनकर खड़ा होगा. दो दिवसीय राज्य आजसू युवा अधिवेशन कार्यक्रम के अंतिम दिन जमशेदपुर के सिदगोड़ा स्थित बिरसा मुंडा टाउन हॉल से बस मार्ग से सभी आजसू युवा कार्यकर्ताओं संग सुदेश महतो ने चमरियां गेस्ट हाउस स्थित शहादत स्थल पर माल्यार्पण कर दो मिनट बैठ कर आत्म मंथन किया. उसके बाद उलियान स्थित समाधि स्थल पर पुष्प अर्पित कर परिवार से मिल उनका कुशलक्षेम पूछ कदमा गणेश पूजा मैदान में सभा को संबोधित किया. आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि विरासत में मिली सत्ता के सुख ने शासन को जनता की वास्तविक समस्याओं से दूर कर दिया है. उन्होंने कहा कि स्थिति ऐसी हो गई है कि हेमंत की हिम्मत अब नौकरशाही में दिखाई पड़ रही है, जबकि राज्य का युवा अपने अधिकार और भविष्य के लिए सड़कों पर संघर्ष करने को मजबूर है. सुदेश महतो ने कहा कि सरकार के मुखिया से महज कुछ सौ मीटर की दूरी पर युवा अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन उनके दर्द की आवाज सत्ता के गलियारों तक नहीं पहुंच रही है. उन्होंने कहा कि यह स्थिति झारखंड के लिए चिंताजनक है और सरकार को युवाओं की आवाज सुननी होगी. उन्होंने शहीद निर्मल महतो को याद करते हुए कहा कि जिस धरती पर बैठकर आजसू के कार्यकर्ताओं ने आत्ममंथन किया, (नीचे भी पढ़े)

वहां शहीद निर्मल दा के लहू का एक-एक कतरा झारखंड के भविष्य के लिए संघर्ष की कहानी कहता है. आज अगर उनके सपनों के झारखंड की तस्वीर सामने रखी जाए तो निश्चित रूप से उनकी आत्मा भी कराहती होगी. सुदेश महतो ने कहा कि शहीद निर्मल महतो ने जिस झारखंड की कल्पना की थी, उसमें युवाओं के लिए रोजगार, बेहतर शिक्षा, समुचित विकास और झारखंडी विचार एवं अस्मिता को सम्मान के साथ स्थान मिलना था. लेकिन आज उनके सपनों का झारखंड धूमिल होता दिखाई दे रहा है. उन्होंने कहा कि आजसू पार्टी केवल सत्ता की राजनीति नहीं करती, बल्कि आने वाली पीढ़ी को तैयार करने की राजनीति करती है. इसी सोच के साथ पार्टी युवाओं को संगठन में आगे आने, अपनी बात रखने, संघर्ष करने और नेतृत्व करने का अवसर दे रही है. उन्होंने कहा कि आजसू पार्टी की कोशिश है कि युवाओं को केवल कार्यकर्ता बनाकर नहीं रखा जाए, बल्कि उन्हें संगठनकर्ता और नेतृत्वकर्ता के रूप में तैयार किया जाए. आने वाली पीढ़ी के हाथों में झारखंड को बेहतर बनाने, संवारने और संभालने की जिम्मेदारी देने के लिए पार्टी लगातार काम करेगी. सुदेश महतो ने कहा कि युवाओं में नेतृत्व क्षमता, निर्णय लेने का साहस और झारखंड के भविष्य को लेकर स्पष्ट सोच विकसित करना आजसू की प्राथमिकता है. उन्होंने विश्वास जताया कि यही युवा आने वाले समय में शहीद निर्मल महतो के सपनों के झारखंड के निर्माण में निर्णायक भूमिका निभाएंगे. इस दौरान झामुमो नेता और झारखंड आंदोलनकारी कान्हू सामंत ने फिर से आजसू का दामन थाम लिया.(नीचे भी पढ़े)

ADVERTISEMENT


युवाओं को नेतृत्व देकर विकसित झारखंड का सपना साकार करना आजसू का लक्ष्य : रामचंद्र सहिस
आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने कहा कि आजसू पार्टी झारखंड की पहली ऐसी राजनीतिक पार्टी है, जिसने युवाओं को केवल कार्यकर्ता नहीं, बल्कि भविष्य का नेतृत्व मानते हुए उन्हें निखारने, अवसर देने और नेतृत्व की मुख्यधारा में लाने का काम किया है. उन्होंने कहा कि पार्टी युवाओं को बोलने, समझने, निर्णय लेने और जनहित के मुद्दों पर संघर्ष करने का मंच प्रदान करती है. आजसू की सोच केवल संगठन विस्तार तक सीमित नहीं है, बल्कि युवा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण और वैचारिक पाठशाला के माध्यम से संगठनकर्ता एवं जननेता के रूप में तैयार करना है. साहिश ने कहा कि पार्टी का संकल्प नई पीढ़ी में आत्मविश्वास, अनुशासन, कठोर निर्णय लेने का साहस और राज्य को संवारने व संभालने की ऊर्जा विकसित करना है. उन्होंने कहा कि आजसू युवाओं को विकसित, समृद्ध और आत्मनिर्भर झारखंड के निर्माण का सहभागी बनाना चाहती है, ताकि आने वाले समय में राज्य को दूरदर्शी और संघर्षशील नेतृत्व मिल सके. उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे निर्मल महतो के संघर्ष, त्याग और वैचारिक विरासत को आगे बढ़ाते हुए जनसेवा के माध्यम से नए झारखंड के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं.(नीचे भी पढ़े)


निर्मल महतो के विचारों को आत्मसात कर बेहतर झारखंड के निर्माण का संकल्प लेकर जुटे हैं युवा : निर्मल महतो उर्फ तिवारी महतो
आजसू पार्टी के युवा नेताओं का उद्देश्य केवल राजनीतिक गतिविधियों तक सीमित नहीं है, बल्कि झारखंड आंदोलन के महानायक स्व. निर्मल महतो के विचारों और संघर्षों पर गंभीर चिंतन करते हुए राज्य के बेहतर भविष्य की रूपरेखा तैयार करना है. यह बातें आजसू नेता देवशरण भगत ने युवा अधिवेशन के दौरान कही. उन्होंने कहा कि आजसू पार्टी सत्ता सुख की राजनीति में विश्वास नहीं करती, बल्कि संघर्ष, जनसेवा और जनहित के मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ने वाले नेतृत्व का निर्माण करना चाहती है. इसी उद्देश्य से राज्य भर से युवा साथी एकत्रित हुए हैं, ताकि झारखंड की वर्तमान सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक परिस्थितियों पर मंथन कर भविष्य की दिशा तय की जा सके. निर्मल महतो ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी को झारखंड आंदोलन के इतिहास, निर्मल महतो के आदर्शों तथा राज्य के विकास में अपनी जिम्मेदारियों से अवगत कराना समय की आवश्यकता है. उन्होंने विश्वास जताया कि आजसू के युवा कार्यकर्ता संघर्ष की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए बेहतर, समृद्ध और विकसित झारखंड के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे.आंदोलनकारी झामुमो नेता कान्हू सामंत अपने दल बल के साथ पार्टी की सदस्यता ली.अन्य वक्ताओं में प्रधान प्रवक्ता डाक्टर देवशरण भगत , पूर्व मंत्री लम्बोदर महतो, संजय मेहता, चंद्रगुप्त सिंह,हरे लाल महतो, नंदू पटेल, छूटनी महतो , परवाज़ खान, जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह, अप्पू तिवारी, ललन झा, रवि शंकर मौर्या, चंद्रेश्वर पांडेय, मंटू शुक्ला, आकाश सिन्हा, परवीन प्रसाद, ललित सिंह, कुंदन सिंह, राजेश चौधरी, संजय मालाकार, समेत कई हजार युवा मौजूद रहे.

Team Sharp Bharat K

Team Sharp Bharat K

Related Posts

Press Club of Jamshedpur- प्रेस क्लब के सदस्यों को अब मिलेगी निःशुल्क ओपीडी सेवा, 13 चिकित्सक जुड़े, मेडिकल बुक लॉन्च,सदस्यों और आश्रितों को जांच व इलाज में भी मिलेगी निर्धारित छूट, अस्पतालों को जोड़ने की तैयारी
खबर

Press Club of Jamshedpur- प्रेस क्लब के सदस्यों को अब मिलेगी निःशुल्क ओपीडी सेवा, 13 चिकित्सक जुड़े, मेडिकल बुक लॉन्च,सदस्यों और आश्रितों को जांच व इलाज में भी मिलेगी निर्धारित छूट, अस्पतालों को जोड़ने की तैयारी

August 8, 2026
jamshedpur bjpy : जमशेदपुर भाजयुमो का भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी पर राज्य सरकार पर कड़ा प्रहार, युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, 10 अगस्त के विधानसभा घेराव की तैयारी में जुटे लोग
खबर

jamshedpur bjpy : जमशेदपुर भाजयुमो का भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी पर राज्य सरकार पर कड़ा प्रहार, युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, 10 अगस्त के विधानसभा घेराव की तैयारी में जुटे लोग

August 8, 2026
jamshedpur bjp : तिरंगा यात्रा को लेकर भाजपा जमशेदपुर महानगर की सभी तैयारियां हुई पूरी, रविवार को साकची नेताजी सुभाष मैदान से निकलेगी विशाल तिरंगा यात्रा
खबर

jamshedpur bjp : तिरंगा यात्रा को लेकर भाजपा जमशेदपुर महानगर की सभी तैयारियां हुई पूरी, रविवार को साकची नेताजी सुभाष मैदान से निकलेगी विशाल तिरंगा यात्रा

August 8, 2026

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage agreement : टाटा स्टील के कर्मचारियों का वेतन बढ़ोत्तरी का हो गया फैसला, समझौता कुछ घंटो बाद, इन बिंदूओं पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

jamshedpur rural blood donation-चाकुलिया में शहीद निर्मल महतो शहादत दिवस पर रक्तदान शिविर आयोजित, विधायक समीर मोहंती और बंगाल के पूर्व मंत्री श्रीकांत महतो हुए शामिल

jharkhand palamu dc action- पलामू में दिख रहा नये डीसी के जन समाधान कार्यक्रम का असर , 24 घंटे में मिली राहत, 30 साल पुरानी समस्या का हुआ समाधान

Saraikela police success : चांडिल में चोरी की दो बाइक के साथ युवक गिरफ्तार, 10 दिन पहले ही जेल से आया था बाहर

jamshedpur rural- चाकुलिया के पाकुड़िया गांव में हाथियों का उत्पात, सब्जी व मकई फसल को किया क्षतिग्रस्त, हजारों का नुकसान, किसान चिंतित

adityapur nagar parishad ex vice-chairman purendra met with jiada md – आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र की जर्जर आधारभूत सुविधाओं के शीघ्र समाधान की मांग को लेकर जियाडा के एमडी वरुण रंजन से मिले पुरेंद्र,मांग पत्र सौंपकर औद्योगिक क्षेत्र की बदहाल स्थिति से कराया अवगत,देखिए video

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

jamshedpur rural blood donation-चाकुलिया में शहीद निर्मल महतो शहादत दिवस पर रक्तदान शिविर आयोजित, विधायक समीर मोहंती और बंगाल के पूर्व मंत्री श्रीकांत महतो हुए शामिल

jharkhand palamu dc action- पलामू में दिख रहा नये डीसी के जन समाधान कार्यक्रम का असर , 24 घंटे में मिली राहत, 30 साल पुरानी समस्या का हुआ समाधान

Saraikela police success : चांडिल में चोरी की दो बाइक के साथ युवक गिरफ्तार, 10 दिन पहले ही जेल से आया था बाहर

jamshedpur rural- चाकुलिया के पाकुड़िया गांव में हाथियों का उत्पात, सब्जी व मकई फसल को किया क्षतिग्रस्त, हजारों का नुकसान, किसान चिंतित

adityapur nagar parishad ex vice-chairman purendra met with jiada md – आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र की जर्जर आधारभूत सुविधाओं के शीघ्र समाधान की मांग को लेकर जियाडा के एमडी वरुण रंजन से मिले पुरेंद्र,मांग पत्र सौंपकर औद्योगिक क्षेत्र की बदहाल स्थिति से कराया अवगत,देखिए video

Jamshedpur school : बारीगोड़ा सामुदायिक उच्च विद्यालय में बच्चों की दिखाई प्रतिभा, राखी मेकिंग प्रतियोगिता में लिया हिस्सा

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News