
जमशेदपुर : देश भर में यास साइक्लोन आने वाला है. 25 से 27 मई तक यास साइक्लोन आने वाला है. झारखंड के भी कई इलाकों में इसका प्रतिकूल असर पड़ सकता है. खास तौर पर तटवर्ती इलाके में इसका प्रतिकूल असर पड़ेगा. इसको देखते हुए पूर्वोत्तर क्षेत्र की 75 ट्रेनों को बंद कर दिया गया है. यास साइक्लोन बंगाल की खाड़ी से उठने वाला है जबकि अंडमान निकोबार द्वीप समूह से उठने वाला है. बंगाल की खाड़ी से उठेगा तो वह दीघा, ओड़िशा का बालासोर और पाराद्वीप में जाकर टकरायेगा. 165 किलोमीटर से लेकर 180 किलोमीटर प्रतिघंटी की रफ्तार से हवाएं चलेंगी, जो झारखंड में भी असर डाल सकती है. इसको देखते हुए झारखंड सरकार हाई अलर्ट पर है. खास तौर पर जमशेदपुर के तटवर्ती इलाके में विशेष एहतियात है क्योंकि यह बंगाल और ओड़िशा से यह जिला पूरी तरह सटा हुआ है. यहीं वजह है कि जमशेदपुर के डीसी ने बीती रात ही आदेश जारी कर दिया था कि 25-27 मई को साइक्लोन यास की दस्तक की सूचना पर पदाधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहते हुए इमरजेंसी लाईट, जेनरेटर, शेल्टर हाउस की व्यवस्था रखें, दुरुस्त, नगर निकाय/प्रखंड स्तर पर कंट्रोल रूम नम्बर एक्टिव करें, माइकिंग से लोगों को आगाह करने के दिये निर्देश देते रहे. सभी जगह शेल्टर हाउस बना लें तथा वहां लोगों के रुकने और खाने पीने की व्यवस्था कर लें. गद्दा, दरी और इमरजेंसी लाइट एवं जेनरेटर की व्यवस्था कर लें. साथ ही साथ हर सेंटर का एक नोडल ऑफ़िसर बनाते हुए अविलम्ब उनके मोबाइल नम्बर के साथ सूचित करें. सभी नोडल कम से दो अलग अलग नेट्वर्क के मोबाइल रखे ताकि इमर्जन्सी में सम्पर्क किया जा सके. प्रखंड कंट्रोल रूम की स्थापना करें और उसका नम्बर सार्वजनिक करें. बताया जाता है कि ताउते तूफान से भी ज्यादा शक्तिशाली होने का अनुमान मौसम विभाग के जानकारों का कहना है. शेल्टर हाउस और प्रखंड कंट्रोल रूम का फोन नम्बर 24 मई को पूर्वाह्न तक एक्टिव करने को कहा गया है. नगर निकाय के पदाधिकारी को भी उक्त दिशा निर्देश दिये गए हैं. प्रखंड के सारे सीएचसी, पीएचसी तथा प्राइवेट अस्पताल को तैयार रखें ताकि आकस्मिक स्थिति में तत्काल राहत पहुंचाई जा सके. ड्रेसर की व्यवस्था करके रखें. क्षेत्रवार बिजली विभाग को नोडल ऑफ़िसर प्रतिनियुक्त करने के निर्देश दिए हैं. इसके अलावा पर्याप्त संख्या में एम्बुलेंस, गाड़ी, ममता वाहन तैयार रखने को कहा गया है. गोताखोरों को तैयार रखने को कहा गया है.












