रांची : झारखंड विधानसभा का बजट सत्र 27 फरवरी से 24 मार्च तक चलने वाला है. इसे लेकर संसदीय कार्य विभाग द्वारा तैयारी शुरू कर दी गयी है. विभाग के मुताबिक सरकार वित्तीय वर्ष 2023-24 का आम बजट पेश की जाएगी. यह झारखंड के मुख्यमंत्री का चौथा बजट होगा. इस दौरान 1 मार्च से 5 मार्च के बीच राज्य सरकार अपना बजट पेश करेगी. इसे लेकर सीएम ने हमीन कर बजट पोर्टल और मोबाइल एप का उदघाटन भी किया है. इससे आम नागरिक पोर्टल और मोबाइल एप से बजट को लेकर अपना सुझाव सरकार तक पहुंचा सकेंगे. (नीचे भी पढ़ें)
गौरतलब है कि इस बजट में ग्रामीण, किसान और गरीबों पर ध्यान केंद्रित कर बजट पेश किये जाएंगे. वहीं केंद्र सरकार ने 1 फरवरी को बजट पेश किया था. वहीं संभावना यह भी है कि राज्य का बजट 2024 के चुनाव के मद्देनजर बजट पेश होगी. वहीं इससे पूर्व वर्ष बजट सत्र 25 फरवरी से 25 मार्च तक चला था. जिसमें कुल 17 कार्य दिवस थे.





