जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र में सोमवार को झारखंड की आतंक निरोधक दस्ता (एटीएस), दिल्ली पुलिस और जमशेदपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया है. सुरक्षा एजेंसियों को गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर यह छापेमारी की गई. बताया जा रहा है कि गिरफ्तार किए गए तीनों लोग पिछले कई वर्षों से इसी इलाके में रह रहे थे और उनकी गतिविधियां लंबे समय से जांच एजेंसियों के रडार पर थीं. (नीचे भी पढ़ें)

संयुक्त टीम ने योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी कर तीनों को हिरासत में लिया और पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई. सूत्रों के अनुसार, आरोपियों से विभिन्न बिंदुओं पर पूछताछ की जा रही है और उनके नेटवर्क की भी जांच की जा रही है. फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही हैं. हालांकि, इस कार्रवाई को लेकर अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है. एजेंसियों की ओर से विस्तृत जानकारी और पुष्टि का इंतजार किया जा रहा है.















