रांची: झारखंड के हजारीबाग व साहेबगंज जिले में प्रतिबंधित मांस खिलाने व विरोध करने पर उन लोगों के साथ मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है. मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने इसकी जांच शुरु कर दी है. इस मामले में जानकारी के अनुसार हजारीबाग जिले के बरही प्रखंड अंतर्गत बरियठ बिरहोर टोला की है. इस टोला में बिरहोर लोगों की बहुतायत है. टोला के ही मनोज बिरहोर ने बरही थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. मनोज बिरहोर ने बताया कि 30 दिसंबर की रात दुलमाहा गांव निवासी खलील मियां एक अन्य व्यक्ति के साथ गांव आए. कहा की रात में खाने पीने की व्यवस्था मेरी तरफ से रहेगा. सबसे पहले खलील मियां ने गांव के लोगों को शराब पिलाई और इसके बाद प्रतिबंधित मांस परोस दिया. संदेह होने पर लोगों ने इसका विरोध किया, तब हथियार के बल पर बिरहोर को प्रतिबंधित मांस खाने पर मजबूर कर दिया. इसके बाद मनोज बिरहोर ने तीसरे दिन थाना पहुंचकर आवेदन दिया. इसके बाद पुलिस मामले की गंभीरता को समझते हुए जांच शुरु कर दी है.(नीचे भी पढ़े)
इसके बाद पुलिस मामले की जांच करने पहुंची, तो राजेश बिरहोर के घर से प्रतिबंधित मांस के अवशेष बरामद किया. साथ ही खलील मियां को पुलिस ने गिरफ्तार किया और जेल भेज दिया है. दूसरी घटना साहेबगंज जिले के राधानगर के तालबन्ना गांव की है. गांव के चंदन रविदास ने एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. इसमें चंदन ने मिठुन शेख, नसीम शेख, फिरोज शेख सहित पांच लोगों के खिलाफ जबरन प्रतिबंधित मांस खिलाने का आरोप लगाया है. विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की गयी. इसके बाद पुलिस मामले की जांच करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.



