गालूडीह: गालूडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़बिल गांव के पास मंगलवार को बाइक असंतुलित होकर पेड़ से टकराने के कारण एक युवक बुरी तरह से घायल हो गया. घटना में युवक का बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई. जानकारी के अनुसार मंगलवार की शाम खड़ियाडीह का एक युवक घर से अपने हीरो पेशन प्रो बाइक से गालूडीह बाजार की ओर जा रहा था. इस दौरान बड़बिल गांव के पास बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराया. (नीचे भी पढ़े)
बाइक पेड़ से टकराने के कारण बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद ग्रामीणों की भीड़ जुट गई. ग्रामीणों ने इस दुर्घटना की सूचना 108 एंबुलेंस और गालूडीह पुलिस को दी. सूचना पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और बेहोश घायल युवक को अनुमंडल अस्पताल घाटशिला पहुंचाया. घायल युवक का इलाज अनुमंडल अस्पताल में चल रहा है. घायल युवक का नाम धनंजय कालिंदी है.




