
रांची/जमशेदपुर : झारखंड में दो बड़े बदलाव होने जा रहे है. इसके तहत झारखंड में रविवार यानी 7 फरवरी से दूध महंगा होने वाला है. सबसे ज्यादा दूध की खपत करने वाली सुधा डेयरी ने इसके लिए आदेश निकाल दिया गया है. सुधा दूध के दाम में प्रति लीटर दो से तीन रुपये की बढ़ोत्तरी कर दी गयी है. नयी दरों को केवल डिब्बा बंद दूध में ही लागू की जायेगी. दहीं, मट्ठा, फ्लेवर्ड मिल्क, टेट्रा पैक दूध, शहद,पशु आहार, लस्की की कीमत में कोई बढ़ोत्तरी नहीं की गयी है. क्रीमी लेयर वाले दूध की कीमत अब बिहार में 52 रुपये में मिलेगा जबकि झारखंड में 54 रुपये में यहीं दूध मिलेगी. गाय दूध की कीमत झारखंड में 45 रुपये तय कर दी गयी है जबकि बिहारमें 43 रुपये प्रति लीटर दूध मिलेगा. पेड़ा की कीमत बढ़ायी गयी है. इसके तहत 90 रुपये से बढ़ाकर 100 रुपये 250 ग्राम का पेड़ा की कीमत तय कर दी गयी है. इसके अलावा घी की कीमत को 230 रुपये से बढ़ाकर 250 रुपये कर दिया गया है.
दूसरी ओर, एक अहम फैसले में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शराब की कीमत को कम करने पर अपनी सहमति प्रदान कर दी है. इसके तहत शराब पर लगायी गयी स्पेशल एक्साइज ड्यूटी और कोरोना सेस को हटाने को मंजूरी दे दी गयी है. इसके बाद शराब की कीमत में काफी कमी आ जायेगी. अब तक शराब पर 10 फीसदी कोरोना सेस लगाया जा रहा है. इसको हटा दिाय गया है, जिसके बाद करीब 5 फीसदी की गिरावट हर ब्रांड के शराब में आ जायेगी. इसके लिए नयी दरें सोमवार या मंगलवार तक जारी हो जाने की उम्मीद जतायी जा रही है. झारखंड सरकार के इस फैसले के बाद शराब दुकानदारों की कीमत पर मिलने वाला मार्जिन 12 फीसदी हो जायेगी. एक्साइज ड्यूटी बढ़ाने से इसपर असर पड़ेगा. आपको बता दें कि राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शराब पर लगाने वाले एक्साइज ड्यूटी को भी बढ़ाने पर मंजूरी दे दी है. कोरोना सेस लगा दिया गया था जबकि एक्साइज ड्यूटी भी कम हो गया था. इसके बाद शराब के खुदरा व्यापारियों का मार्जिन में कमी आ गयी थी. शराब दुकानदारों को नुकसान हो रहा था. इसके बाद यह फैसला लिया गया. अब नयी दरों को जल्द निर्धारित कर दिया जायेगा.












