• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Sunday, July 12, 2026
33 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home राजनीति

jharkhand bjp : इंडी अलायंस के उलगुलान रैली पर नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने बोला हमला, कहा – रैली को मैडम कल्पना सोरेन के लॉन्चिंग पैड बनाने की रणनीति हुई फेल, भ्रष्टाचारियों की जमात को जनता ने ठुकराया, रैली को कहा महा फ्लॉप

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं चंदनकियारी के विधायक अमर बाउरी ने इंडी अलायंस के उलगुलान रैली को परिवार बचाओ और भ्रष्टाचारी बचाओ रैली करार देते हुए इसे सुपर फ्लॉप बताया. उन्होंने इंडी अलायंस को परिवारवादियों और भ्रष्टाचारियों का जमावड़ा बताते हुए कहा कि ऐसे स्वार्थी दलों को देश के विकास से कोई मतलब नहीं है ये सिर्फ अपना राजनीतिक भविष्य और अपने परिवारों को बचाने में लगे हैं. अमर बाउरी रविवार को जमशेदपुर महानगर के जिला भाजपा कार्यालय में प्रेस-वार्ता को संबोधित कर रहे थे. (नीचे देखे पूरी खबर)

इस दौरान भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा, जिला महामंत्री अनिल मोदी एवं मीडिया प्रभारी प्रेम झा मौजूद रहे. प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए अमर बाउरी ने कहा कि झारखंड आंदोलन को बेचने वाले झामुमो, आंदोलन को खरीदने वाली कांग्रेस और झारखंड मेरी लाश पर बनेगा का दावा करने वाली राजद अपने साढ़े चार की लूट और भ्रष्टाचार को छिपाने के लिए धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के द्वारा अंग्रेजी हुकूमत के अन्याय और अत्याचार के खिलाफ हुंकार भरने वाले पवित्र शब्द उलगुलान का इस्तेमाल कर रही है. (नीचे देखे पूरी खबर)

ये बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण और सम्पूर्ण झारखंडवासियों की भावनाओं को आहत करने वाला है. उन्होंने कहा कि रैली में जुटने वाली सभी पार्टियां राष्ट्र, विकास, सनातन और झारखंड के विरोधी हैं. अगर देश में भाजपा के सरकार नहीं बनती और अटल बिहारी वाजपेयी प्रधानमंत्री नहीं बनते, तो झारखंड अलग राज्य का सपना साकार नही हो पाता. अमर बाउरी ने कहा कि इंडी अलायंस में शामिल परिवारवादी पार्टियों के चेहरे अलग हो सकते हैं. लेकिन इन सबका चरित्र एक ही है. जिनमें पहला झूठ और दूसरा लूट है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस और इंडी गठबंधन के लोग राम मंदिर का अपमान करते हैं. (नीचे देखे पूरी खबर)

समाजवादी पार्टी कारसेवकों पर गोलियां चलवाती है और गर्व से इसे कहकर सनातन का मजाक उड़ाती है. डीएमके के उदयनिधि स्टालिन सनातन धर्म की तुलना ‘डेंगू’ और ‘मलेरिया’ से करते हैं और इसे जड़ से खत्म करने की बात कहते हैं. इंडी गठबंधन के ऐसे दल ने तो सनातन को मिटाने की कसम खा रखी है. कहा कि 4 जून को जनता इन्हें बताएंगे कि सनातन मिटता है या ये लोग रहते हैं. अमर बाउरी ने कहा कि उलगुलान रैली के माध्यम से मैडम कल्पना सोरेन को राजनीति में लांच करने की मंसूबे धराशायी हो गए हैं. (नीचे देखे पूरी खबर)

ADVERTISEMENT

झामुमो-कांग्रेस और राजद के पिछले साढ़े चार के लूट, झूठ, भ्रष्टाचार और आतंक से झारखंड की जनता तंग हो चुकी है. रांची के प्रभात तारा मैदान में इतना आडंबर करने के बाद भी भीड़ नही आई इसलिए कांग्रेस के युवराज का अंतिम क्षण में तबियत बिगड़ गया और उन्होंने रैली से दूरी बनाना ही अपने लिए बेहतर समझा. अमर बाउरी ने कहा कि देश की जनता के पास एक तरफ एनडीए है, जो पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है, तो वहीं, दूसरी तरफ, इंडी गठबंधन है, जो भ्रष्टाचारियों को बचाने और परिवारवादी पार्टियों के राजनीतिक भविष्य को बचाने के लिए टिकी हुई है. (नीचे देखे पूरी खबर)

अमर बाउरी ने कहा कि झारखंड के अलग अलग कोने से भोली-भाली लोगों को प्रलोभन देकर रैली में लाया गया. लेकिन रामलीला मैदान के रैली से बढ़कर रविवार की यह रैली महा फ्लॉप साबित हुई. अमर बाउरी ने कहा कि इंडी अलायंस दलितों-आदिवासियों को डराने का प्रयास कर रही है. इंडी अलायंस के नेतागण कभी लोकतंत्र को लेकर, कभी संविधान को लेकर तो कभी आरक्षण को लेकर झूठ फैला रहे हैं, ताकि वे लोगों को डराकर वोट हासिल कर सके. (नीचे देखे पूरी खबर)

जब पंचायत से देश तक कांग्रेस की सरकारें थी तब भी आदिवासी समाज था, लेकिन कांग्रेस ने कभी आदिवासी कल्याण के लिए कोई मंत्री-मिनिस्ट्री बनाने, बजट बनाने का काम नहीं किया. जब अटल जी की सरकार आई तब आदिवासियों के लिए अलग मिनिस्ट्री बनी और बजट दिया गया. उन्होंने कहा कि इस देश मे संविधान को सबसे अधिक नुकसान और चोट कांग्रेस पार्टी ने पहुंचाई है. झारखंड की जनता आगामी लोकसभा चुनाव में इनके झांसे में नही आने वाली है. इस लोकसभा चुनाव में झारखंड की जनता इंडी अलायंस का पूरा अलाइनमेंट बिगाड़ देगी.

Team Sharp Bharat

Team Sharp Bharat

Related Posts

congress national meeting : कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में झारखंड के कांग्रेसियों ने लिया हिस्सा, जमशेदपुर के कांग्रेसियों ने भी दिखाया दम
खबर

congress national meeting : कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में झारखंड के कांग्रेसियों ने लिया हिस्सा, जमशेदपुर के कांग्रेसियों ने भी दिखाया दम

May 6, 2026
Jamshedpur bjm leader resigns : विधायक सरयू राय के करीबी मुकुल मिश्रा ने भाजमो छोड़ा, सौंपा इस्तीफा, जदयू में विलय का किया विरोध, जानें क्या लिखा है इस्तीफा में
खबर

Jamshedpur bjm leader resigns : विधायक सरयू राय के करीबी मुकुल मिश्रा ने भाजमो छोड़ा, सौंपा इस्तीफा, जदयू में विलय का किया विरोध, जानें क्या लिखा है इस्तीफा में

May 16, 2026
Jharkhand bjp election mode : झारखंड भाजपा में शामिल हुए एनसीपी विधायक कमलेश सिंह, हिमंता का बड़ा बयान – 7 व 8 अक्टूबर तक हो जायेगा टिकटों का ऐलान
खबर

Jharkhand bjp election mode : झारखंड भाजपा में शामिल हुए एनसीपी विधायक कमलेश सिंह, हिमंता का बड़ा बयान – 7 व 8 अक्टूबर तक हो जायेगा टिकटों का ऐलान

May 16, 2026
Next Post
Horoscope Know Your Day Tuesday 23rd April 2024 : राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-मंगलवार 23 अप्रैल 2024

Horoscope Know Your Day Tuesday 23rd April 2024 : राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-मंगलवार 23 अप्रैल 2024

Horoscope Know Your Day Wednesday 24th April 2024 : राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-बुधवार, 24 अप्रैल 2024

Horoscope Know Your Day Wednesday 24th April 2024 : राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-बुधवार, 24 अप्रैल 2024

tatanagar railway passenger died : टाटानगर स्टेशन में स्थिति बिगड़ने पर उतारे गए बंगाल के यात्री, एमजीएम में मौत

tatanagar railway passenger died : टाटानगर स्टेशन में स्थिति बिगड़ने पर उतारे गए बंगाल के यात्री, एमजीएम में मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage agreement : टाटा स्टील के कर्मचारियों का वेतन बढ़ोत्तरी का हो गया फैसला, समझौता कुछ घंटो बाद, इन बिंदूओं पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur mithila sanskritik parishad agm : मिथिला सांस्कृतिक परिषद की वार्षिक आमसभा संपन्न, 356 आजीवन सदस्यों की उपस्थिति में कई अहम प्रस्तावों पर हुई चर्चा, परिषद् का चुनाव 2 अगस्त को कराने की हुई घोषणा

Jamshedpur jmm awareness camp : झामुमो की ओर से सोनारी में जागरूकता सह त्वरित समाधान शिविर आयोजित, आम लोगों को एसआइआर में की बारीकियों की दी गई जानकारी

Jamshedpur rural ashadhi puja : डुमरिया के गमिराकोचा जाहेरथान में आषाढ़ी पूजा आयोजित, की गई अच्छी वर्षा, खेती व क्षेत्र की समृद्धि की कामना

Jamshedpur karma mahotsav : गोलमुरी तेली साहू समाज ने मनाया कर्मा महोत्सव सह मिलन समारोह, मुख्य अतिथि पूर्णिमा साहू ने कर्मा महोत्सव को बताया सामाजिक एकता का प्रतीक

Jharkhand deoghar shravni mela preparation meeting : श्रावणी मेले की तैयारियों को लेकर देवघर डीसी ने की समीक्षा बैठक, सभी कार्य गुणवत्तापूर्ण तरीके से 25 जुलाई तक पूरे करने के दिये निर्देश

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur mithila sanskritik parishad agm : मिथिला सांस्कृतिक परिषद की वार्षिक आमसभा संपन्न, 356 आजीवन सदस्यों की उपस्थिति में कई अहम प्रस्तावों पर हुई चर्चा, परिषद् का चुनाव 2 अगस्त को कराने की हुई घोषणा

Jamshedpur jmm awareness camp : झामुमो की ओर से सोनारी में जागरूकता सह त्वरित समाधान शिविर आयोजित, आम लोगों को एसआइआर में की बारीकियों की दी गई जानकारी

Jamshedpur rural ashadhi puja : डुमरिया के गमिराकोचा जाहेरथान में आषाढ़ी पूजा आयोजित, की गई अच्छी वर्षा, खेती व क्षेत्र की समृद्धि की कामना

Jamshedpur karma mahotsav : गोलमुरी तेली साहू समाज ने मनाया कर्मा महोत्सव सह मिलन समारोह, मुख्य अतिथि पूर्णिमा साहू ने कर्मा महोत्सव को बताया सामाजिक एकता का प्रतीक

Jharkhand deoghar shravni mela preparation meeting : श्रावणी मेले की तैयारियों को लेकर देवघर डीसी ने की समीक्षा बैठक, सभी कार्य गुणवत्तापूर्ण तरीके से 25 जुलाई तक पूरे करने के दिये निर्देश

Jamshedpur hungama in restorant : मानगो में पकवान रेस्टोरेंट में बवाल, कैंपा सप्लायर पर हंगामे का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News