
जमशेदपुर : झारखंड भाजपा के किसान मोर्चा का गठन कर दिया गया है. इसके तहत प्रदेश अध्यक्ष पवन कुमार साहू ने प्रदेश कमेटी की घोषणा राज्यसभा सांसद सह प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश के साथ बातचीत होने और सहमित मिलने के बाद घोषित कर दी है. इसके तहत प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर जमशेदपुर के जिला परिषद के उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह, पिंकू शुक्ला, काशीनाथ महतो, अमरनाथ चौधरी को बनाया गया है. ललित ओझा और अर्जुन सिंह को महामंत्री, अनंत तिवारी, मनमित अकेला यादव, प्रभात सिंह, राजेश कुशवाहा को मंत्री, कोषाध्यक्ष पद पर सुरेंद्र मोदी, सह कोषाध्यक्ष पद पर जमशेदपुर के भाजपा कदमा मंडल अध्यक्ष रह चुके दीपेंद्र कुमार उर्फ दीपू सिंह को बनाया गया है. प्रदेश प्रवक्ता के पद पर अजय मुंडा, राजेश सिंह, विजय तिवारी, रंजीत राय, संगीता बास्के और अर्जुन राम को पदस्थापित किया गया है. दुमका प्रभारी आनंद मोदी और सह प्रभारी ब्रज किशोर झा, उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल प्रभारी राकेश कुमार, सह प्रभारी राजेश मेहता बनाये गये है. रांची के दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल के प्रभारी संतोष साहू, सह प्रभारी विकी सूंह बनाये गये है. पलामू प्रमंडल के प्रभारी भुपेंद्र मिश्रा और सह प्रभारी मंगल सिंह भोगता बनाये गये है. जमशेदपुर महानगर भाजपा में महामंत्री रहे चंद्रशेखर गुप्ता को कोल्हान का सह प्रभारी बनाया गया है जबकि जमशेदपुर ग्रामीण के भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रह चुके बबलू प्रसाद को कोल्हान प्रभारी बनाया गया है. जमशेदपुर ग्रामीण भाजपा के रोहित सिंह परमार को मीडिया प्रभारी बनाया गया है जबकि उनके साथ राजेश महतो, गुड्डू घोष, विकास दुबे को मीडिया प्रभारी बनाया गया है. इसी तरह जिला अध्यक्षों की भी घोषणा की गयी है. इसके तहत जमशेदपुर महानगर के किसान मोर्चा के अध्यक्ष मुचीराम बाउरी को बनाया गया है जबकि जमशेदपुर ग्रामीण पूर्वी को वत्स घोष बनाये गये है. पश्चिम सिंहभूम जिले के अध्यक्ष गुलशन सुंडी बनाये गये है जबकि सरायकेला-खरसावां के जिला अध्यक्ष मनोज कुमार महतो को बनाया गया है.




