
जमशेदपुर : जमशेदपुर के कदमा स्थित टीसी लिंक रोड क्वार्टर नंबर 2 निवासी मौसमी दास घोष के क्वार्टर में चोरों ने हाथ साफ कर दिया. घटना के वक्त मौसमी का पूरा परिवार जमशेदपुर से बाहर गया हुआ था. रविवार की देर रात जब वह वापस पहुंची तो पाया कि उनके क्वार्टर मे चोरी हो गई है. उन्होंने तत्काल इसकी सूचना कदमा पुलिस को दी. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई. मौसमी दास घोष टीएमएच की डॉक्टर है. इस संबंध में थाना प्रभारी रंजीत कुमार ने बताया कि मौसमी अपने परिवार के साथ जमशेदपुर से बाहर थी. वह 21 जनवरी को अपने परिवार से साथ बाहर गई थी. उनके आउट हाउस में रहने वालों को क्वार्टर की देखभाल करने को कहा था. 24 जनवरी की देर रात को जब वह वापस आईं तो पाया कि घर में सारा सामान बिखरा पड़ा है और अलमीरा से गहनों की चोरी कर ली गई है. हालांकि उनके घर में नकद नहीं थे. चोर अपने साथ सोने और चांदी के गहने ले गए है. इधर पुलिस ने आउट हाउस में रहने वालों पर शक जताते हुए पूछताछ शुरू कर दी है. चोरी हुए गहनों की कीमत चार लाख से ज्यादा कि बताई जा रही है.





