• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Saturday, June 6, 2026
27 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home राजनीति

jharkhand-bjp-झारखंड भाजपा के प्रभारी, संगठन महामंत्री और अन्य वरीय नेताओं ने की अहम बैठक, प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में हुआ तय, भाजपा हेमन्त सरकार के खिलाफ पंचायत से लेकर प्रदेश स्तर पर करेगी आंदोलन, भाजपा ने बताया-हेमंत सरकार को मधु कोड़ा सरकार से भी भ्रष्ट

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X
ADVERTISEMENT

रांची : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय महामंत्री, झारखंड प्रभारी व सांसद दिलीप सैकिया ने हेमन्त सरकार के खिलाफ हुंकार भरने का ऐलान किया. उन्होंने कहा कि हेमन्त सोरेन की सरकार में देश विरोधी ताकतें फन उठा लिया है. ऐसे देश विरोधी ताकतों को कुचलने के लिए आन्दोलन करेंगे. हेमन्त सरकार के चेहरे को जनता के बीच उजागर करेंगे. हेमन्त सरकार जनविरोधी ही नहीं बल्कि देशविरोधी ताकतों को मदद कर रही है. उन्होंने कहा कि हेमन्त सरकार के खिलाफ जनजागरण खड़ा करेंगे. तुष्टीकरण राजनीति के खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा. उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव पार्टी पूरे दम खम से लड़ेगी. मंडल, बूथ और पन्ना प्रमुख को सशक्त बनाना है. बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश ने हेमन्त सरकार पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि हेमन्त सरकार की नेतृत्वविहीनता के कारण झारखंड जंगल राज की ओर बढ़ रहा है. जनता त्रस्त है और सरकार मस्त है. जानबूझकर भाषा के नाम पर, स्थानीयता के नाम पर लड़ाया जा रहा है. हेमन्त सरकार झारखंड के इतिहास की सबसे भ्रष्ट सरकार है. इस सरकार ने मधु कोड़ा के भ्रष्टाचार को भी पीछे छोड़ दिया है. उन्होंने कहा कि इस सरकार को उखाड़ फेंकने तक पार्टी का संघर्ष जारी रहेगा। पंचायत से लेकर प्रदेश स्तर पर आन्दोलन होगा. (नीचे देखे पूरी खबर)

भाषा, स्थानीयता के मुद्दे पर जानबूझकर उलझा रही है हेमन्त सरकार: बाबूलाल मरांडी
वहीं नेता विधायक दल बाबूलाल मरांडी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि स्थानीयता पर हेमन्त सरकार को अपना स्टैंड किलियर करना चाहिए. हेमन्त सरकार सत्ता में है करना उन्हें है किंतु वे जानबूझकर प्रदेश की जनता को उलझाकर रखी है. यह सरकार भाषा के नाम पर स्थानीयता के नाम पर गुमराह कर रही है. सदन के अंदर अध्ययन करने की बात कहती है तो सदन के बाहर इनकी बोली बदल जाती है. उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को जब भी जनता ने अवसर दिया वे अपना स्टैंड किलियर किया. उन्होंने कहा कि भाषा के नाम पर भी हेमन्त सरकार प्रदेश की जनता को लड़ाने का कार्य किया है. सबसे अधिक व संपर्क भाषा हिन्दी को हटाकर उर्दू रखते हुए तुष्टीकरण की राजनीति कर रही है हेमन्त सरकार.
वैभव सम्पन्नता की ओर बढ़ रहा है भारत: नागेंद्र
वहीं बैठक को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी ने कहा कि भारत के बढ़ते ताकत व संपन्नता से विपक्ष व विदेशी एजेंट घबराया हुआ है. उन्होंने कहा कि भारत वैभव संपन्नता की ओर बढ़ रहा है. इससे घबराकर अलगाववादी भारत को तोड़ने के लिए अलग-अलग एजेंडा लेकर आ रहे हैं. ऐसे अलगाववादी एजेंडे को हेमन्त सरकार आगे बढ़ा रही है. तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है. उन्होंने कहा कि ऐसे एजेंडों से लड़ने के लिए संगठन को बल देते हुए बूथ को सबसे मजबूत बनाने पर काम करना है. बैठक को संबोधित करते हुए संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि 6 अप्रैल को पार्टी स्थापना दिवस है. इस दिवस को भव्य रूप से मनाया जाना है. पार्टी ज्यादा से ज्यादा झंडे लगाएगी व अन्य कार्यक्रम करेगी. पार्टी दिवस के मौके पर विचारधारा को आगे बढ़ाने का कार्य किया जाएगा. पार्टी की स्थापना दिवस को गौरवपूर्ण तरीके से मनाया जाएगा. इससे पूर्व प्रदेश कार्यालय में बैठक की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपध्याय, डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी और अटल बिहारी वाजपेयी की चित्र पर माल्यार्पण और वंदे मातरम गीत गाकर शुरू हुआ. बैठक में सभी उपस्थित पदाधिकारियों से भी मंतव्य लिया गया.
इस बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष जेपी पटेल, प्रणव वर्मा, प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू, प्रदीप वर्मा, प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी, प्रदेश मंत्री सुबोध सिंह गुड्डू, विवेक भवानी सिंह, नवीन जायसवाल, शर्मिला रजक, काजल प्रधान, रीता मिश्रा, कोषाध्यक्ष दीपक बंका, कार्यालय मंत्री हेमंत दास, सूरज चौरसिया, शिवपूजन पाठक, योगेंद्र प्रताप सिंह, राजीव तिवारी, अशोक बड़ाइक, रंजीत चंद्रवंशी, प्रदीप सिन्हा, प्रतुल शाहदेव, सरोज सिंह, अविनेश कुमार, अमित कुमार, विभिन्न मोर्चा के आरती कुजूर, किसलय तिवारी, पवन कुमार साहू, अनवर हयात शामिल रहे.

Team Sharp Bharat B

Team Sharp Bharat B

Related Posts

congress national meeting : कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में झारखंड के कांग्रेसियों ने लिया हिस्सा, जमशेदपुर के कांग्रेसियों ने भी दिखाया दम
खबर

congress national meeting : कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में झारखंड के कांग्रेसियों ने लिया हिस्सा, जमशेदपुर के कांग्रेसियों ने भी दिखाया दम

May 6, 2026
Jamshedpur bjm leader resigns : विधायक सरयू राय के करीबी मुकुल मिश्रा ने भाजमो छोड़ा, सौंपा इस्तीफा, जदयू में विलय का किया विरोध, जानें क्या लिखा है इस्तीफा में
खबर

Jamshedpur bjm leader resigns : विधायक सरयू राय के करीबी मुकुल मिश्रा ने भाजमो छोड़ा, सौंपा इस्तीफा, जदयू में विलय का किया विरोध, जानें क्या लिखा है इस्तीफा में

May 16, 2026
Jharkhand bjp election mode : झारखंड भाजपा में शामिल हुए एनसीपी विधायक कमलेश सिंह, हिमंता का बड़ा बयान – 7 व 8 अक्टूबर तक हो जायेगा टिकटों का ऐलान
खबर

Jharkhand bjp election mode : झारखंड भाजपा में शामिल हुए एनसीपी विधायक कमलेश सिंह, हिमंता का बड़ा बयान – 7 व 8 अक्टूबर तक हो जायेगा टिकटों का ऐलान

May 16, 2026
Next Post
Jamshedpur-Jugsalai-Police-Action : जुगसलाई पुलिस का कोढ़ीया बस्ती में छापा, अवैध देसी शराब बरामद, विक्रेता की तलाश जारी

Jamshedpur-Jugsalai-Police-Action : जुगसलाई पुलिस का कोढ़ीया बस्ती में छापा, अवैध देसी शराब बरामद, विक्रेता की तलाश जारी

tata-steel-recruitment-exam-टाटा स्टील की बहाली परीक्षा में फेक नोटिस का मुद्दा गर्माया, फेक नोटिस को लेकर निबंधित पुत्र-पुत्रियों ने उठाये सवाल, जिसने भी नोटिस लगायी, उसको कैसे हुई सीटिंग अरेंजमेंट और प्रश्नों की सही-सही जानकारी, दाल में जरूर है कुछ काला, टाटा स्टील और टाटा वर्कर्स यूनियन को निबंधितों ने सवालों में घेरा, तीन दिन का दिया अल्टीमेटम, अगर परीक्षा को लेकर कंपनी ने कोई ठोस फैसला नहीं ली तो होगा आंदोलन

jamshedpur-sign-board-of-cm-ministers-will-be-removed-जमशेदपुर पूर्वी में पूर्व सीएम रघुवर दास और जमशेदपुर पश्चिम में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के बस्ती और सड़कों के नाम के साथ लगे बोर्ड हटेंगे, जेएनएसी को सरकार ने दिया आदेश, बोर्ड हटाकर सरकार को खबर करें

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन की वार्ता के दौरान उभरा गतिरोध, टाटा वर्कर्स यूनियन ने बुलायी कमेटी मीटिंग

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata workers union committee meeting : टाटा वर्कर्स यूनियन के कमेटी मीटिंग में वेज रिवीजन के मुद्दे पर हंगामा, कमेटी मेंबरों ने अध्यक्ष को घेरा, अध्यक्ष ने कहा – बेहतर वेज रिवीजन होगा, देर है, पर दुरुस्त समझौता करने की कोशिश होगी, देखिये किसने क्या सवाल उठाया

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Monsoon arrives: इंतजार खत्म ! केरल पहुंचा मॉनसून, झारखंड में एक सप्ताह की देरी से आ सकता है मॉनसून, जानें कब कहां होगी बारिश

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Horoscope Know Your Day Saturday 6th June 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शनिवार 6 जून 2026

Jamshedpur death : जमशेदपुर में भीषण गर्मी का असर, बिहार के व्यक्ति की एमजीएम अस्पताल में मौत

Jamshedpur tata steel uisl plantation campaign : विश्व पर्यावरण दिवस पर टाटा स्टील यूआइएसएल ने लगाए 1,000 पौधे, विभिन्न संस्थाओं व कंपनियों में भी 800 पौधे किये वितरित

jamshedpur bjp-विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा जुगसलाई मंडल ने चलाया ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान, कई स्थानों पर लगाए फलदार पौधे, पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प

Jamshedpur Kshatriya samaj sampurn bharat : क्षत्रिय समाज संपूर्ण भारत ने बारीडीह विजया गार्डन में लगाये 25 पौधे

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur death : जमशेदपुर में भीषण गर्मी का असर, बिहार के व्यक्ति की एमजीएम अस्पताल में मौत

Jamshedpur tata steel uisl plantation campaign : विश्व पर्यावरण दिवस पर टाटा स्टील यूआइएसएल ने लगाए 1,000 पौधे, विभिन्न संस्थाओं व कंपनियों में भी 800 पौधे किये वितरित

jamshedpur bjp-विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा जुगसलाई मंडल ने चलाया ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान, कई स्थानों पर लगाए फलदार पौधे, पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प

Jamshedpur Kshatriya samaj sampurn bharat : क्षत्रिय समाज संपूर्ण भारत ने बारीडीह विजया गार्डन में लगाये 25 पौधे

jamshedpur eya foundation- टाटा स्टील फाउंडेशन के सहयोग से विश्व पर्यावरण दिवस पर ईया फाउंडेशन ने किया 51 पौधों का वृक्षारोपण, बच्चों को किया पुरस्कृत

Jamshedpur bjp obc morcha plantation : विश्व पर्यावरण दिवस पर जमशेदपुर महानगर भाजपा ओबीसी मोर्चा ने किया पौधारोपण, कार्यकर्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति दोहराई प्रतिबद्धता

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News