चाकुलिया : चाकुलिया में विगत कई दिनों से अवैध लॉटरी का खेल जोरों से चल रहा था. लॉटरी के चक्कर में स्थानीय मजदूर और ग्रामीण अधिक रकम पाने की लालच में लॉटरी खरीदकर बर्बाद हो रहें हैं, वहीं लॉटरी विक्रेता मालामाल हो रहे हैं. अवैध लॉटरी की बिक्री की सूचना पाकर शनिवार को ऋषि षाडंगी चाकुलिया के नामोपाड़ा स्थित एक दुकान पर पहुंचकर बिक्री के लिए रखें लॉटरी को जब्त कर दुकान पर ही सारे लॉटरी को फाड़ दिया. इस घटना के बाद लॉटरी विक्रेता और ऋषि षाडंगी के बीच नोंक-झोंक हुआ. माहोल इतना गर्मा गया की कुछ स्थानीय ग्रामीण उनकी वाहन को ही कुछ देर के लिए घेर लिया. बाद में कुछ लोगों के बीच बचाव करने के पश्चात मामला शांत हुआ. (नीचे भी पढ़ें)
थाना में महिला ने ऋषि षाडंगी के खिलाफ की शिकायत – वहीं शनिवार को चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के बाजपेई नगर कॉलोनी निवासी महिला रेखा दास ने ऋषि षाडंगी के खिलाफ थाना में लिखित आवेदन देकर शिकायत की है. आवेदन में उक्त महिला ने ऋषि षाडंगी के खिलाफ कहा कि श्री षाडंगी ने उनके साथ बदसुलूकी की और हाथापाई की है. महिला के आवेदन पर चाकुलिया थाना में ऋषि षाडंगी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.
थाना प्रभारी ने की पूछताछ – इस मामले में चाकुलिया पुलिस ऋषि षाडंगी को लाकर थाना में पूछताछ कर उन्हें देर शाम को थाना से छोड़ा गया. इस संबंध में थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि ऋषि षाडंगी के खिलाफ महिला ने लिखित आवेदन देकर शिकायत की है जिसपर पुलिस ने उनसे पुछताछ की है और उनके खिलाफ थाना में मामला दर्ज किया गया है. इस संबंध में ऋषि षाडंगी ने कहा की महिला द्वारा उनपर लगाया गया आरोप निराधार है. श्री षाडंगी से जब लॉटरी फाड़ने के मामले में पूछा गया तो उन्होंने इस संबंध में कुछ भी ब्यान देने से इनकार किया है.




