• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Friday, November 13, 2026
24 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home राजनीति

jharkhand-bjp-कोल्हान के जिलाध्यक्ष बदलने के ‘अघोषित निर्णय’ के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में गुस्सा, जमशेदपुर पूर्वी के मंडल अध्यक्षों ने रघुवर दास से मिलकर कहा-दोबारा दिनेश ही बने जिलाध्यक्ष नहीं तो देंगे इस्तीफ़ा, जमशेदपुर महानगर भाजपा अध्यक्ष के लिए कई रेस में, रघुवर, मुंडा, मरांडी के बीच समन्वय बनाने में प्रदेश अध्यक्ष के छूट रहे पसीने-video

May 6, 2026
in राजनीति
0
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X
पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के आवास पर पहुुंचे भाजपा नेता.

जमशेदपुर : पार्टी विथ डिफरेंस वाली भाजपा झारखंड में करारी हार और कोल्हान में सूपड़ा साफ़ होने का ठीकरा जिलाध्यक्षों पर फोड़ने की तैयारी में है. प्रदेश भाजपा के इस अघोषित निर्णय से जमशेदपुर के भाजपा कार्यकर्ताओं में उबाल है। जमशेदपुर महानगर भाजपा के जिला प्रवक्ता अंकित आनंद, सोशल मीडिया संयोजक विक्रम चंद्राकर सहित कई जिला पदाधिकारी और मंडल अध्यक्ष इस निर्णय का मुखर विरोध कर रहे हैं. इसको लेकर पिछले दिनों भाजपा के जिला पदाधिकारियों ने पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास से मुलाकात कर के लिखित अनुरोध सौंपा था. पत्र में जिक्र था कि दिनेश कुमार मौजूदा परिस्थिति के लिहाज़ से सर्वश्रेष्ठ जिलाध्यक्ष हैं. कार्यकर्ताओं के बीच लोकप्रिय और नए पुराने कार्यकताओं को साथ लेकर चलने का हुनर है. भाजपा महानगर के सभी जिला पदाधिकारियों और मोर्चाध्यक्षों ने संयुक्त हस्ताक्षरयुक्त आवेदन सौंपते हुए पूर्व सीएम के अलावे नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश और संगठन महामंत्री धर्मपाल जी को भी पत्र लिखकर रायशुमारी को ही आधार मानकर जिलाध्यक्ष घोषित करने का आग्रह किया था. पार्टी के विश्वस्त सूत्रों की मानें तो फ़रवरी महीने में जिलाध्यक्ष चयन को लेकर संपन्न हुई रायशुमारी में अपेक्षित लोगों ने दिनेश कुमार के समर्थन में लिखित मंतव्य दिया. दावा है कि वर्तमान जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार को रिपीट करने को लेकर अधिकांश लोग एकमत हैं. भाजपा के वर्तमान जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार के समर्थन में कार्यकर्ता खुलकर बातें रख रहे हैं. इधर लॉकडाउन से पहले तक यह तय माना जा रहा था कि वर्तमान जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ही रायशुमारी के आधार पर आसानी से रिपीट कर दिये जायेंगे. लेकिन पिछले चार दिनों से यह चर्चाएँ ज़ोरों पर है कि कोल्हान के सभी जिला अध्यक्ष बदले जाएंगे. प्रदेश भाजपा के इस अघोषित निर्णय के ख़िलाफ़ भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में गुस्सा है. भाजपा के जमशेदपुर महानगर जिला पदाधिकारियों के बाद अब जमशेदपुर महानगर के मंडल अध्यक्षों ने भी दिनेश कुमार के समर्थन में खुलकर विरोध करना शुरू कर दिया है. कई मंडल अध्यक्षों ने प्रदेश भाजपा के इस अघोषित निर्णय को अविवेकपूर्ण और विवाद को बढ़ावा देने वाला निर्णय बताया है. कार्यकर्ताओं ने सवाल भी उठाए है कि पूरे कोल्हान में भाजपा के सूपड़ा साफ़ होने के लिए केवल जिलाध्यक्ष को ही कैसे जिम्मेदार मान लिया गया जबकि आजतक पार्टी स्तर पर कोई औपचारिक समीक्षा बैठक नहीं हुई है. हार का ठीकरा केवल जिलाध्यक्षों पर फोड़ देना बेईमानी और गलत निर्णय है.

पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के आवास से बाहर आते नेतागण.

दिनेश के समर्थन में रघुवर दास से मिलें पूर्वी विधानसभा के सभी मंडल अध्यक्ष
कोल्हान के जिलाध्यक्ष बदलने के अघोषित निर्णय के ख़िलाफ़ कार्यकर्ताओं में जबरदस्त आक्रोश है. इसी कड़ी में गुरुवार की सुबह जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के सभी मण्डल अध्यक्षों ने एक गुप्त बैठक किया. बैठक में सर्वसम्मति से बात सामने आई कि वर्तमान जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार हर स्तर पर कार्यकताओं के सम्मान और स्वाभिमान के लिए लड़तें रहें. लोकसभा और विधानसभा चुनावों में भी उन्होंने जबरदस्त मेहनत किया. विधानसभा चुनाव में परिणाम जरूर निराशाजनक रहें लेकिन इसके लिए जिलाध्यक्ष कहीं भी जिम्मेदार नहीं है. हर विधानसभा में कोर कमिटी और उनके प्रभारियों पर विधानसभा की जिम्मेदारी थी। प्रदेश भाजपा के निर्देश पर ही इन कमिटियों का गठन हुआ था. चुनाव में हार हम सबों की विफलता का सूचक है ना केवल जिलाध्यक्ष को इसके लिए जिम्मेदार माना जाये.

भाजपा मंडल अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री के घर से निकलने के बाद.

बैठक में मंडल अध्यक्षों ने यह तय किया कि इस मामले में वे सभी एकजुट हैं और दिनेश कुमार के समर्थन में खड़े हैं. गुरुवार दोपहर में जमशेदपुर पूर्वी के सभी मंडल अध्यक्षों ने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास से उनके एग्रिको स्थित आवास में मुलाकात किया. सभी ने प्रदेश संगठन के निर्णय को गैर वाज़िब और अविवेकपूर्ण करार देते हुए रायशुमारी के परिणामों के आधार पर दोबारा दिनेश कुमार को जमशेदपुर महानगर की कमान सौंपने की बात कही। मंडल अध्यक्षों ने पूर्व सीएम से सवाल किया कि चुनाव परिणाम की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए जब जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने स्वतः इस्तीफ़ा दिया था तब तत्कालीन महामंत्री और वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश में उसे अस्वीकार्य क्यों किया. अब कोल्हान में निराशाजनक परिणाम का ठीकरा एकदम से जिलाध्यक्षों पर फोड़ देना सरासर गलत है. अगर जिलाध्यक्ष की जवाबदेही तय की गई है तो कोल्हान प्रभारी, सांसदों, विधायकों सहित विधानसभा कोर कमिटी के प्रभारी, संयोजक और मंडलाध्यक्षों की भी हार की नैतिक जिम्मेदारी बनती है.

वैसे पूर्व मुख्यमंत्री के बाहर का यह था नजारा.

सभी ने एक स्वर में दिनेश कुमार का समर्थन करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री से कहा कि 6 महीने पुराने घाव को कुरेदने से प्रदेश नेतृत्व को परहेज़ करना चाहिए. कार्यकर्ताओं की भावना का सम्मान करते हुए रायशुमारी के परिणाम के आधार पर दुबारा दिनेश कुमार को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपनी चाहिए. मिलने पहुँचे जमशेदपुर पूर्वी के सभी मंडल अध्यक्षों ने कहा कि संगठन यदि उनकी भावनाओं का ख़्याल नहीं करेगी तो वे सभी स्वेच्छा से इस्तीफ़ा दे देंगे. इसपर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने मंडल अध्यक्षों को समझाते हुए आश्वस्त किया कि वे उनकी भावनाओं से प्रदेश संगठन को अवगत कराएंगे और कार्यकताओं के हित में उचित निर्णय लेने के लिये बात करेंगे. सूचना मिलने पर जमशेदपुर के कई पत्रकार पूर्व मुख्यमंत्री के एग्रिको आवास के बाहर जुटे थे लेकिन मंडल अध्यक्षों ने इस बारे में कुछ भी खुलकर बोलने से इंकार किया.

जमशेदपुर में रघुवर दास, अर्जुन मुंडा और बाबूलाल मरांडी के बीच समन्वय बनाकर अध्यक्ष बनाने में छूट रहा पसीना, कई है दावेदार
जमशेदपुर में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास खुद रहते है. केंद्रीय मंत्री और झारखंड के कद्दावर नेता अर्जुन मुंडा खुद रहते है. झारखंड भाजपा में घर वापसी करने वाले बाबूलाल मरांडी जमशेदपुर में तो नहीं रहते है, लेकिन यहां उनके काफी सिपाहसलार है, जो भाजपा में अब कद्दावर हो चुके है. ऐसे में इन तीनों नेता के बीच समन्वय स्थापित करते हुए कैसे भाजपा के जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष की घोषणा की जाये, यह बड़ी चुनौती बन चुकी है और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दीपक प्रकाश के पसीने छूट रहे है. वैसे बैलेंस बनाने की कोशिश तो कर रहे है, लेकिन उनको भी मालू महो चुका है कि कहीं न कहीं बैलेंस गड़बड़ होगा, लेकिन कहां कम नुकसान होगा, वह देखकर ही दीपक प्रकाश बतौर प्रदेश अध्यक्ष फैसला लेंगे. वैसे भाजपा के जमशेदपुर महागनर अध्यक्ष के रेस में जमशेदपुर जिला परिषद के उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह, बिनोद सिंह, राजकुमार श्रीवास्तव, संजीव सिन्हा, अजय श्रीवास्तव समेत कई अन्य नेता भी है, जो लगातार अपनी दावेदारी पेश कर रहे है. पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के खेमे से लोगों ने भाजयुमो के वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष गुंजन यादव को भी आगे किया है और उसका नाम भी काफी तेजे से ऊभरकर सामने आया है जबकि जमशेदपुर जिला परिषद के उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह को भी सर्वमान्य नाम के रुप में सामने लाया गया है ताकि पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के गुट के लोगों का समर्थन मिलकर उनको सर्वमान्य नेता बना दिया जाये. वैसे राजकुमार श्रीवास्तव और बिनोद सिंह को भी अर्जुन मुंडा खेमा का साथ मिल रहा है जबकि बाबूलाल मरांडी समूह के लोग बिनोद सिंह का भी नाम पर सहमति देते नजर आ रहे है.

[metaslider id=15963 cssclass=””]
Team Sharp Bharat B

Team Sharp Bharat B

Related Posts

congress national meeting : कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में झारखंड के कांग्रेसियों ने लिया हिस्सा, जमशेदपुर के कांग्रेसियों ने भी दिखाया दम
खबर

congress national meeting : कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में झारखंड के कांग्रेसियों ने लिया हिस्सा, जमशेदपुर के कांग्रेसियों ने भी दिखाया दम

May 6, 2026
Jamshedpur bjm leader resigns : विधायक सरयू राय के करीबी मुकुल मिश्रा ने भाजमो छोड़ा, सौंपा इस्तीफा, जदयू में विलय का किया विरोध, जानें क्या लिखा है इस्तीफा में
खबर

Jamshedpur bjm leader resigns : विधायक सरयू राय के करीबी मुकुल मिश्रा ने भाजमो छोड़ा, सौंपा इस्तीफा, जदयू में विलय का किया विरोध, जानें क्या लिखा है इस्तीफा में

May 16, 2026
Jharkhand bjp election mode : झारखंड भाजपा में शामिल हुए एनसीपी विधायक कमलेश सिंह, हिमंता का बड़ा बयान – 7 व 8 अक्टूबर तक हो जायेगा टिकटों का ऐलान
खबर

Jharkhand bjp election mode : झारखंड भाजपा में शामिल हुए एनसीपी विधायक कमलेश सिंह, हिमंता का बड़ा बयान – 7 व 8 अक्टूबर तक हो जायेगा टिकटों का ऐलान

May 16, 2026
Next Post
रेड क्रॉस : एसडीपी डोनर विभाष शुक्ला ने जन्मदिन पर पांचवीं बार किया प्लेटलेट्स दान

रेड क्रॉस : एसडीपी डोनर विभाष शुक्ला ने जन्मदिन पर पांचवीं बार किया प्लेटलेट्स दान

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने झारखंड राज्य सहकारी बैंक की रांची और सरायकेला शाखा में वित्तीय अनियमितता और गबन की भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) से जांच कराने का दिया आदेश

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने झारखंड राज्य सहकारी बैंक की रांची और सरायकेला शाखा में वित्तीय अनियमितता और गबन की भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) से जांच कराने का दिया आदेश

आनंदपुर प्रखंड में बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण का किया गया आयोजन

आनंदपुर प्रखंड में बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण का किया गया आयोजन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Tata steel coke plant jdc : टाटा स्टील के कोक प्लांट के जेडीसी में उठा मुद्दा, एनएस ग्रेड के कर्मचारियों को मेडिकल सुविधा को लेकर समझौता था जरुरी

Tata steel coke plant jdc : टाटा स्टील के कोक प्लांट के जेडीसी में उठा मुद्दा, एनएस ग्रेड के कर्मचारियों को मेडिकल सुविधा को लेकर समझौता था जरुरी

by Sharp Bharat
November 12, 2026

जमशेदपुर : टाटा स्टील के कोक प्लांट का वार्षिक जेडीसी आयोजित हुआ. इस मौके पर मुख्य अतिथि टाटा स्टील के...

Tata big changes : टाटा स्टील समेत 6 कंपनी से अलग हुए नोएल टाटा, टीवी नरेन्द्रन बने टाटा इंटरनेशनल के चेयरमैन

Tata big changes : टाटा स्टील समेत 6 कंपनी से अलग हुए नोएल टाटा, टीवी नरेन्द्रन बने टाटा इंटरनेशनल के चेयरमैन

by Sharp Bharat
November 12, 2026

जमशेदपुर : टाटा ट्रस्ट के चेयरमैन नोएल टाटा टाटा स्टील के वाइस चेयरमैन के पद से रिटायर हो गए हैं....

Horoscope Know Your Day Thursday 12th november 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन- गुरुवार 12 नवंबर 2026

Horoscope Know Your Day Thursday 12th november 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन- गुरुवार 12 नवंबर 2026

by Team Sharp Bharat A
November 11, 2026

मेष राशिआज का दिन ऐसे काम करने के लिए बेहतरीन है, जिन्हें करके आप स्वयं के बारे में अच्छा अनुभव...

tmh new four facilities increased : टीएमएच में शुरू हुई चार नयी सुविधाएं, निःशुल्क इलेक्ट्रिक वाहन आधारित ‘सेवा सवारी’ सुविधा, एयर-कंडीशंड इमरजेंसी वेटिंग हॉल, 50 किलोग्राम क्षमता वाला बायोगैस प्लांट और नया कनेक्टिंग कॉरिडोर भी मरीजों की सुविधा

by Team Sharp Bharat K
November 11, 2026

जमशेदपुर : टाटा स्टील द्वारा संचालित टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) ने मरीजों की सुविधा, बेहतर आवागमन, पर्यावरण संरक्षण और स्वास्थ्य...

jamshedpur ucil transfer Posting-यूसिल में 23 अधिकारियों का हुआ तबादला, प्रशासनिक अधिकारी दीपेंदु हांसदा गए आंध्र प्रदेश

jamshedpur ucil transfer Posting-यूसिल में 23 अधिकारियों का हुआ तबादला, प्रशासनिक अधिकारी दीपेंदु हांसदा गए आंध्र प्रदेश

by Team Sharp Bharat K
November 11, 2026

जादूगोड़ा: यूसिल में 23 अधिकारियों की इधर -उधर किया गया है. इस तबादले में नरवा पहाड़ यूरेनियम प्रोजेक्ट के प्रबंधक...

jamshedpur eye test camp : सोनारी उपकार संघ ने किया निःशुल्क नेत्र जांच शिविर, 150 लोगों की हुई जांच

jamshedpur eye test camp : सोनारी उपकार संघ ने किया निःशुल्क नेत्र जांच शिविर, 150 लोगों की हुई जांच

by Team Sharp Bharat K
November 11, 2026

जमशेदपुर : सामाजिक एवं जनकल्याणकारी कार्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए जमशेदपुर के सोनारी उपकार संघ की...

jamshedpur chitragupta puja : सोनारी में हुआ भव्य चित्रगुप्त पूजा, हुआ बिरादरी भोज

jamshedpur chitragupta puja : सोनारी में हुआ भव्य चित्रगुप्त पूजा, हुआ बिरादरी भोज

by Team Sharp Bharat K
November 11, 2026

जमशेदपुर : जमशेदपुर के सोनारी चित्रगुप्त भवन में चित्रगुप्त पूजा प्रारंभ हुआ. इस पूजा में पंडित के रूप में राजीव...

jamshedpur bjp baridih : निशा भगत को न्याय दिलाने की मांग को लेकर भाजपा बारीडीह मंडल ने निकाला कैंडल मार्च, विरोध में उठी आवाज

jamshedpur bjp baridih : निशा भगत को न्याय दिलाने की मांग को लेकर भाजपा बारीडीह मंडल ने निकाला कैंडल मार्च, विरोध में उठी आवाज

by Team Sharp Bharat K
November 11, 2026

जमशेदपुर : झारखंड में आदिवासी समाज के हक और अधिकारों की आवाज बुलंद करने वाली आदिवासी नेत्री निशा भगत की...

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Tata steel coke plant jdc : टाटा स्टील के कोक प्लांट के जेडीसी में उठा मुद्दा, एनएस ग्रेड के कर्मचारियों को मेडिकल सुविधा को लेकर समझौता था जरुरी

Tata big changes : टाटा स्टील समेत 6 कंपनी से अलग हुए नोएल टाटा, टीवी नरेन्द्रन बने टाटा इंटरनेशनल के चेयरमैन

tmh new four facilities increased : टीएमएच में शुरू हुई चार नयी सुविधाएं, निःशुल्क इलेक्ट्रिक वाहन आधारित ‘सेवा सवारी’ सुविधा, एयर-कंडीशंड इमरजेंसी वेटिंग हॉल, 50 किलोग्राम क्षमता वाला बायोगैस प्लांट और नया कनेक्टिंग कॉरिडोर भी मरीजों की सुविधा

jamshedpur ucil transfer Posting-यूसिल में 23 अधिकारियों का हुआ तबादला, प्रशासनिक अधिकारी दीपेंदु हांसदा गए आंध्र प्रदेश

jamshedpur eye test camp : सोनारी उपकार संघ ने किया निःशुल्क नेत्र जांच शिविर, 150 लोगों की हुई जांच

jamshedpur chitragupta puja : सोनारी में हुआ भव्य चित्रगुप्त पूजा, हुआ बिरादरी भोज

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News