अनिल कुमार, बोकारो : बोकारो जिले के पिड्राजोड़ा थाना क्षेत्र के बेड़ानी मोड में 407 पलट जाने से उस पर सवार दो लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई. जबकि 5 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए. पिंद्राजोरा पुलिस के सहयोग के सभी जख्मी को सदर अस्पताल बोकारो में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. जबकि दोनों मृतकों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है. घटना के संबंध में पिंद्राजोरा थाना के दरोगा मोहम्मद शमीम अंसारी ने बताया कि बेड़ानी मोड़ के समीप 407 पलट गई, जिस घटना में दारा महतो एवं लखीकांत बाउरी की मौत हो गई जबकि इस घटना में जगदेव बाउरी, लक्ष्मीकांत बाउरी, सन्यासी बाउरी, सुधांशु दुआरी एवं नित्यानंद दुआरी गंभीर रूप से घायल हो गए. (नीचे भी पढ़ें)

घायलों में लकी कांत बाउरी की हालत नाजुक बताई जा रही है. जिसकी इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. मालूम हो कि सभी लोग पश्चिम बंगाल के पुरुलिया के निवासी है जो 407 पर सवार होकर धान लेने बोकारो आ रहे थे.इसी बीच गाड़ी की स्टेरिंग फेल हो गई तथा गाड़ी गहरे खाई में पलट गई.पुलिस मामले में कार्रवाई में जुट गई है.




