जमशेदपुर: अखिल विश्व गायत्री परिवार का युवा प्रकोष्ठ नवयुग दल के द्वारा 51 वां रक्तदान शिविर स्वर्गीय मुन्ना प्रसाद एवं स्वर्गीय फुलझड़ी देवी की पुण्य स्मृति में श्रीमती मधु गुप्ता एवं उनके परिवार की ओर से शीतला भवन भालूबासा परिसर में रविवार को प्रातः 9:00 से सायं 5:00 तक आयोजित किया गया. कार्यक्रम प्रातः7 बजे से सामूहिक जप एवं 8 बजे से हवन यज्ञ के साथ प्रारंभ हुआ. इसके बाद उपस्थित मुख्य अतिथि विकास सिंह प्रोपराइटर केके बिल्डर एवं विशिष्ट अतिथि मधुकर जी प्रोपराइटर ज्ञान गंगा पब्लिक स्कूल, राजेंद्र जी कोऑर्डिनेटर ब्लड डोनर बोकारो, श्रीमती मंजू मोदी जिला प्रतिनिधि प्रज्ञा महिला मंडल एवं विजय कुमार समाजसेवी भालूबासा, श्रीमती कमला देवी समाजसेवी भालूबासा के कर कमलों द्वारा दीप प्रज्वलन , गायत्री मंत्र उच्चारण एवं गुरु आह्वान के साथ प्रारंभ हुआ. अतिथियों ने रक्त दाताओं का उत्साहवर्धन किया. (नीचे भी पढ़े)
साथ ही साथ रक्तदान के महत्व, उपयोगिता और फायदों से उपस्थित रक्त दाताओं एवं जन समुदाय को अवगत कराया. गायत्री परिवार के द्वारा इस उत्कृष्ट कार्य की सराहना करते हुए भविष्य में भी हर संभव सहयोग का वचन प्रदान किया. इस आयोजन की सफलता के लिए अपनी शुभकामनाएं दी. शिविर में कुल 203 यूनिट रक्त संग्रह किया गया. अंत में धन्यवाद ज्ञापन रक्तदान शिविर के संयोजक प्रशांत कालिंदी ने किया. इस अवसर पर युवा प्रकोष्ठ झारखंड के प्रभारी संतोष राय, प्रज्ञा महिला मंडल की अध्यक्ष बहन जसवीर कौर, नवयुग दल युवा प्रकोष्ठ के सदस्यों के साथ साथ नेहा भगत, सरोज श्रीवास्तव, मीता घोष, अंजू ठाकुर, रक्षन्दा, शकुंतला शाल, लता,दिव्या, नीरज, राहुल,संतोष श्रीवास्तव का सराहनीय योगदान रहा.



