अनिल कुमार, बोकारो : चित्रपट झारखण्ड द्वारा आगामी 23 से 25 जून 2023 को रांची में एक राज्य स्तरीय फिल्म फेस्टिवल का आयोजन किया जाना है. इसको बोकारो के क्लासिक होटल में पोस्टर लोकार्पण के साथ-साथ प्रेस वार्ता भी किया गया. जहां चित्रपट झारखण्ड के अध्यक्ष तथा अधिकारी बोकारो पहुंचे पोस्टर के लोकार्पण के बाद प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए चित्रपट झारखंड के प्रांतीय अध्यक्ष नंद कुमार सिंह ने बताया कि चित्रपट झारखंड फिल्म फेस्टिवल का मेन मकसद है. (नीचे भी पढ़ें)
झारखंड की क्षेत्रिय भाषाओं पर फिल्म बने और उसको राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिले जिसके लिए चित्रपट झारखंड पूरे झारखंड में जगह-जगह जाकर कार्यशाला का आयोजन कर लोगों को प्रेरित कर रहा है. झारखंड में फिल्म बने ताकि उसके द्वारा यहां की जो संस्कृति है उसे विश्व पटल पर लाया जा सके. इसके साथ-साथ फिल्म उद्योग में यहां के लोगों को रोजगार मिल सके, जिसके लिए यह प्रयास किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में लोग इस क्षेत्र में आएंगे और निश्चित तौर पर झारखंड का पहचान फिल्म जगत में भी देखने को मिलेगा.



