अनिल कुमार/बोकारो : बोकारो के चास स्थित गीतांजलि फूड इंडस्ट्रीज में गुरुवार देर रात 2:30 बजे करीब आग लगने से करीब ढाई लाख रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई. (नीचे भी पढ़ें)

इस मामले में इंडस्ट्रीज के मालिक धनंजय कुमार ने बताया कि देर रात शॉर्ट सर्किट के कारण यह आग लगी. उन्होंने कहा कि आग लगने के बाद इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी गई, जिसके बाद अग्निशमन विभाग की एक दमकल ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया. हालांकि तब तक लाखों रुपये के सामान जल कर खाक हो गए. मालूम हो कि इस अगलगी में पैकिंग मशीन, कंपेयर, सूजी रोस्टर मशीन, पैकिंग प्लास्टिक, पैकिंग थैला, बैग क्लोजर मशीन, बोरे में रखे सूजी, दलिया आदि जलकर खाक हो गये. इस कंपनी की प्रॉपराइटर जूली गुप्ता बताई जा रही हैं.



