अनिल कुमार/बोकारो : यहां चास स्थित मारवाड़ी पंचायत भवन में मारवाड़ी युवा मंच की चास बोकारो शाखा की ओर से मंच का 39वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया. इस अवसर पर झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के संयोजक जयप्रकाश तापड़िया ने कहा कि यह दिन युवा साथियों के लिए किसी त्योहार से कम नहीं है. (नीचे भी पढ़ें)
मारवाड़ी युवा मंच को भारत का सबसे बड़ा स्वैच्छिक युवा संगठन होने का गौरव प्राप्त है. मंच का मूल उद्देश्य उचित नेतृत्व के अभाव में दिशाहीन हो रहे युवा वर्ग को जुटाकर उनमें समाज की प्रगति के लिए व्यक्तित्व विकास की प्रक्रिया के माध्यम से उनमें निहित युवा शक्ति को उभारना है ताकि वे समाज की मुख्य धारा से जुड़कर अपने राष्ट्रीय एवं सामाजिक दायित्वों के प्रति जागरूक हों एवं राष्ट्र निर्माण के कार्य कर सकें. शाखा अध्यक्ष राज केजरीवाल ने कहा कि मारवाड़ी युवा मंच सेवा के चौथे दशक में प्रवेश कर रहा है. इन चार दशकों की खुशी हम सेवा के क्षेत्र में अपना सर्वोच्च योगदान कर मनाएंगे. इस अवसर पर मुकेश भगेरिया, विकास अग्रवाल, गोपाल टमकोरिया, चंद्रमोहन अग्रवाल, शुभम केडिया, अनुराग केजरीवाल, आलोक कथूरिया आदि उपस्थित थे.



