बोकारो : झारखंड के बोकारो के हरला थाना क्षेत्र के वास्ते जी पचौरा सड़क किनारे बीते 15 जनवरी को अवैध शराब व्यवसाई स्थित ओम प्रकाश गोस्वामी का गला रेतकर हत्या मामले में पुलिस ने शनिवार को खुलासा कर दिया है. इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 3 लोगों को गिरफ्तार किया है. इस हत्याकांड के बोकारो के सिटी डीएसपी कुलदीप कुमार ने बताया कि अवैध शराब के कारोबार में वर्चस्व कायम करने को लेकर शराब व्यवसाई ओम प्रकाश गोसाई की गई थी. हत्या उनके साथ कारोबार में पूर्व में साथ रहे संतोष मुर्मू और उनके तीन साथियों के द्वारा की गई है. शराब व्यवसाई ओमप्रकाश गोसाई को बहला-फुसलाकर हरला थाना क्षेत्र के वास्ते जी जंगल में बुलाकर की गई थी. इस हत्याकांड में कुल 4 लोग शामिल है. जिनमें से पुलिस ने तीन को गिरफ्तार कर लिया है और एक फरार अभियुक्त के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.











