बोकारो: बोकारो जिले के चास स्थित मंडल कारा मे बंद विचाराधीन कैदी की अचानक हालत बिगड़ गई. जिसे पुलिस अभिरक्षा में इलाज के लिए सदर अस्पताल बोकारो में भर्ती कराया गया है. हालांकि अभी हालत स्थिर बताई जा रही है. (नीचे भी पढ़े)
कैदी माराफारी थाना क्षेत्र के सिवनडीह का निवासी गनी अंसारी बताया जाता हैं.कैदी को टीबी, तथा छाती में पानी की वजह से तेज दर्द हो रहा था, जिसके बाद उसे सदर अस्पताल लाया गया है.मालूम हो कि कैदी गनी अंसारी एनडीपीएस के मामले में जेल के सलाखों के पीछे बंद है.











