अनिल कुमार / बोकारो : झारखंड के बोकारो के चास में चोरी के छह बाइक के साथ पांच आरोपियों को बुधवार को गिरफ्तार किया है. इसके लिए एसआइटी टीम गठित की गयी थी. गिरफ्तार आरोपियों में हुसैन, जितेंद्र मोदी उर्फ घेंचा, बिष्णु कुमार उर्फ मूर्ख, यशराज कुमार उर्फ घंटी, सुमित कुमार उर्फ विक्की को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है. वहीं सिटी डीएसपी ने बताया कि शेख अफसर धनबाद के खरखरी का रहने वाला है, वही अन्य चार आरोपी बोकारे के है. इसमें मुख्य कार्य शेख अफर गिरोह का है, जिसके इशारे पर सारा कार्य होता है. सबसे पहले इस मामले में जितेंद्र मोदी को गिरफ्तार किया गया. पूछताछ में अन्य गिरोह का खुलासा हुआ.











