अनिल कुमार/बोकारो : बोकारो जिले में रविवार, 02 जुलाई को उपायुक्त कुलदीप चौधरी एवं उप विकास आयुक्त कीर्ति श्री ने तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत की. इस अवसर पर उन्होंने चास उप स्वास्थ्य केंद्र में 5 साल से कम आयु के बच्चों को पल्स पोलियो की दो बूंद दवा पिलाकर अभियान की शुरुआत कराई. इस अभियान के तहत जिले में करीब 3 लाख 53 हजार 255 बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य है. (नीचे भी पढ़ें)

पल्स पोलियो अभियान के उद्घाटन के अवसर पर उपायुक्त कुलदीप चौधरी ने स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देश दिया कि एक भी बच्चा पोलियो की खुराक पीने से वंचित नहीं रहना चाहिए. साथ ही, उन्होंने कहा कि 0 से 5 साल तक के सभी बच्चों को पोलिकी यो खुराक पिलानी है. उन्होंने इस अभियान में लापरवाही बरतनेवालों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी भी दी.(नीचे भी पढ़ें)

उपायुक्त ने कहा कि पहले दिन, यानी रविवार को बूथ लेवल एक्टिविटी का आयोजन किया जा रहा है, जिसके तहत सभी बूथों पर बच्चों को पोलियो की दो बूंद दवा पिलाई जा रही है. इसके बाद को दो दिनों में स्वास्थ्य कर्मी डोर-टु-डोर जाकर छूटे हुए बच्चों को पोलियो की दवा की खुराक पिलायेंगे. उन्होंने सभी अभिभावकों से भी अपील की कि वे अपने 5 वर्ष से कम आयु के बच्चों को अनिवार्य रूप से पोलियो की दवा पिलायें. उपायुक्त श्री चौधरी ने इस कार्य में लगे स्वास्थ्य कर्मियों, आगनबाड़ी सेविकाओं आदि के माध्यम से अभियान का शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने का भी निर्देश दिया.



