अनिल कुमार / बोकारो : बोकारो के सेक्टर 6 थाना इलाके के अय्यप्पा स्कूल के पास खाली आवास में रहने वाली एक नाबालिग के साथ बलात्कार करने का मामला प्रकाश में आया है. पीड़िता की मां के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर नाबालिक का मेडिकल जांच कराया है. आरोपी नाबालिक को पुलिस ने गिरफ्तार कर बाल सुधार गृह भेज दिया है. घटना होली की शाम की है. जानकारी के अनुसार अय्यप्पा मंदिर के पास बंद पड़े आवास में नाबालिग को देखकर आसपास के लोगों ने दोनों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. (नीचे भी पढ़ें)
इधर युवती के देर शाम तक घर नहीं पहुंचने पर उसकी मां ने खोजबीन शुरू की और अंत में थाना पहुंचकर नाबालिक लड़के पर रेप का केस दर्ज करा दिया. पीड़िता की मां का आरोप है कि नाबालिक लड़के ने उनकी पुत्री के साथ बहला फुसला कर दुष्कर्म किया है. इधर मेडिकल जांच के बाद पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. आरोपी नाबालिक का कहना है कि वह लड़की को पहले से जानता है. उसे दुष्कर्म के केस में फंसाया जा रहा है.



