जमशेदपुर : जमशेदपुर समेत पूरे झारखंड में बीते गुरुवार से मौसम का मिजाज बदला हुआ है. इस दौरान मौसम विभाग ने पूर्व ही पूर्वानुमान जारी कर बारिश और वज्रपात के लिए चेतावनी जारी की थी. वहीं गुरुवार को भी जमशेदपुर में धूप-छांव की स्थिति बनी हुई थी. जहां शुक्रवार को भी आसमान में बादल छाए हुए है. इसे लेकर मौसम विभाग ने त्वरित चेतावनी जारी की है. (नीचे भी पढ़ें)
इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर समेत पूरे झारखंड का बदला मिजाज, मौसम विभाग ने इस जिले में जारी किया येलो अलर्ट, जानें अगले दो हफ्ते का पूर्वानुमान
मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. येलो अलर्ट के मुताबिक झारखंड के गुमला, लोहरदगा, पश्चिम सिंहभूम, हजारीबाग, लातेहार, रामगढ़, रांची, सरायकेला-खरसावां में कुछ देर बाद हल्के से मध्यम दर्जे की मेघ गर्जन के साथ वज्रपात और बारिश की संभावना है. इस दौरान जिले के कुछ स्थानों पर हवा की गति 30-40 किलोमिटर प्रति घंटे रहेगी. झारखंड के दक्षिणी-मध्य और संथाल में शनिवार को गर्जन और वज्रपात के साथ बारिश की संभावना है. 15 तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा. इसके बाद पुन: 16 से आसमान में बादल छाये रहने की संभावना है.



