• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Thursday, July 2, 2026
28 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

jharkhand budha pahad development project – मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुरू कराया बूढ़ा पहाड़ डेवलपमेंट प्रोजेक्ट, राज्य गठन के बाद पहली बार 5.279 करोड़ रूपये की 175 विकास योजना लेकर कोई मुख्यमंत्री जाएंगे बूढ़ा पहाड़, कुल परियोजना राशि 100 करोड़ रुपए, जहां था नक्सलियों का एकाधिकार, वहां बहेगी विकास की गंगा

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

रांची : झारखंड राज्य गठन के बाद और उससे पूर्व से उपेक्षित गढ़वा स्थित बूढ़ा पहाड़ क्षेत्र में निवास करने वाले ग्रामीणों के दिन अब बहुरेंगे. मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने इसके लिए पहल कर दी है. इस पहल के पहले चरण में मुख्यमंत्री खुद बूढ़ा पहाड़ 5.279 करोड़ रूपये की विकास योजनाओं को लेकर ग्रामीणों के बीच आ रहें हैं. बूढ़ा पहाड़ क्षेत्र के समेकित विकास के लिए 100 करोड़ की लागत से बूढ़ा पहाड़ विकास परियोजना का शुभारंभ मुख्यमंत्री द्वारा किया जा रहा है. मालूम हो कि बूढ़ा पहाड़ लंबे समय से नक्सल प्रभावित क्षेत्र रहा था. राज्य और केंद्रीय बलों-दोनों के निरंतर प्रयास के बाद, हाल ही में सितंबर 2022 में विशेष अभियान के बाद इस क्षेत्र को मुक्त करने में सफलता मिली थी. इसके बाद से, राज्य सरकार द्वारा प्रमुख कल्याणकारी योजनाओं का लाभ देने की प्रक्रिया शुरू की गई, जिससे ग्रामीण अबतक वंचित थे। इस क्रम में विगत वर्ष नवंबर माह में मुख्यमंत्री के निर्देश पर आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन बूढ़ा पहाड़ स्थित विभिन्न गांवों में किया गया. अबतक करीब 6000 से अधिक ग्रामीणों को विभिन्न योजनाओं से आच्छादित किया गया. (नीचे भी पढ़ें)

ADVERTISEMENT

योजनाओं का होगा शुभारंभ, ग्रामीणों और सुरक्षा बलों से होगा संवाद
मुख्यमंत्री बूढ़ा पहाड़ स्थित टेहरी पंचायत के 150 से अधिक ग्रामीणों के साथ संवाद करेंगे. वे बूढ़ा पहाड़ डेवलपमेंट प्रोजेक्ट के तहत स्थानीय लोगों को मिनी ट्रैक्टर, पंपसेट, बीज, कृषि संबंधी किट, राशन किट, फुटबॉल किट, साइकिल सहित अन्य कल्याणकारी योजना का लाभ देंगे. साथ ही, बूढ़ा पहाड़ पर तैनात सुरक्षा बलों के जवानों से साथ बातचीत भी करेंगे. इसके अतिरिक्त, मुख्यमंत्री बूढ़ा पहाड़ क्षेत्र स्थित विभिन्न गांव में 90 फीसदी अनुदान पर सरकारी या निजी तालाब जीर्णोद्वार, 90 फीसदी अनुदान पर परकोलेशन टैंक निर्माण योजना, 80 फीसदी अनुदान पर महिला समूहों को मिनी ट्रैक्टर वितरण योजना, 90 फीसदी अनुदान पर पम्पसेट एवं पाईप वितरण योजना एवं 50 फीसदी अनुदान पर वर्मी बैंड वितरण योजना से 29 लाभुक लाभान्वित होंगे. वहीं मनरेगा के तहत कूप निर्माण योजना दीदी बाड़ी, मेडबंधी निर्माण, टीसीवी निर्माण, समतलीकरण निर्माण, तालाब निर्माण मिट्टी मोरम पथ निर्माण, पोटो हो खेल मैदान, डोभा निर्माण, गाय एवं बकरी शेड निर्माण समेत कुल 106 योजनाओं का शुभारंभ होगा. (नीचे भी पढ़ें)

सौर ऊर्जा से रोशन होगा दुर्गम बूढ़ा पहाड़
राज्य के मुख्यमंत्री ग्रामीणों को सामाजिक सुरक्षा, स्वरोजगार, सर्वजन पेंशन योजना एवं अन्य कल्याणकारी योजनाओं से नहीं जोड़ेंगे बल्कि बूढ़ा पहाड़ क्षेत्र की आधारभूत संरचनाओं एवं मूलभूत योजनाओं का भी शुभारंभ करेंगे. इसके तहत मदगड़ी पुलिस पिकेट के पास आरसीसी कलभर्ट निर्माण, बुढ़ा पहाड़ क्षेत्र के बुढ़ा ग्राम में 25 केवी सौर विद्युतीकरण की योजना, बिजका पुलिस पिकेट के पास आरसीसी कलभर्ट निर्माण, बुढ़ा पहाड़ में सोलर आधारित 2एचपी का एचवाइडीटी के माध्यम से पेयजलापूर्ति योजना, बुढ़ा गाँव (बेसिक कैम्प ) में सोलर आधारित जलापूर्ति योजना, आंगनबाड़ी केन्द्र खपरी महुआ एवं हेसातु का मॉडल आँगनबाड़ी में परिवर्तन, बुढ़ा पहाड़ क्षेत्र के सातु, बहेराटोली, तुमेरा, खपरी महुआ, तरेर पोलपोल ग्राम में सौर विद्युतीकरण की योजना के तहत 5 केवी का सौर विद्युत आपूर्ति की योजना का शुभारंभ, हेसातु स्वास्थ्य उपकेन्द्र का हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर में अपग्रेडेशन एवं महिला स्वयं सहायता समूह को दोना पत्तल यंत्र का वितरण करेंगे.
बूढ़ा पहाड़ डेवलपमेंट प्रोजेक्ट की प्रमुख बातें :
बूढ़ा पहाड़ क्षेत्र के समेकित विकास के लिए 100 करोड़ की लागत से बूढ़ा पहाड़ विकास परियोजना का शुभारंभ किया जा रहा है. योजना के अंतर्गत गढ़वा जिले के टेहरी पंचायत के 11 गाँवों तथा लातेहार जिले के अक्सी पंचायत के 11 गाँवों का संपूर्ण विकास किया जाएगा. यहां अनुसूचित जनजाति बाहुल्य गाँवों में कुल 11,890 लोग निवास करते हैं, जिनमें 5869 महिला एवं 6021 पुरूष हैं. बूढ़ा पहाड़ डेवलपमेंट प्रोजेक्ट के अंतर्गत इन सभी परिवारों की बुनियादी आवश्यकताओं, जैसे : आवास, राशन, पेंशन, स्वास्थ्य, शिक्षा, शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के साथ-साथ उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की कार्रवाई की जाएगी. इसके अतिरिक्त इस योजना के तहत इन सभी गाँवों में आधारभूत संरचना जैसे सड़क, पुल-पुलिया, विद्यालय, भवन, आंगनबाड़ी केन्द्र, स्वास्थ्य उपकेन्द्र, सिंचाई की सुविधा एवं खेल के मैदान विकसित किए जाएंगे. प्रोजेक्ट के प्रथम चरण के अंतर्गत कुल 5 करोड़ की लागत से योजनाओं का शिलान्यास एवं परिसंपति वितरण किया जा रहा है.

Developer

Developer

Related Posts

Jamshedpur bistupur dd bar issue : बिष्टुपुर के डीडी बार के मालिक नीरज सिंह पर पुलिस की दबिश बढ़ी, परेशान पत्नी औऱ मेयर प्रत्याशी संध्या सिंह ने कहा साजिश, देखिये – video
खबर

Jamshedpur bistupur dd bar issue : बिष्टुपुर के डीडी बार के मालिक नीरज सिंह पर पुलिस की दबिश बढ़ी, परेशान पत्नी औऱ मेयर प्रत्याशी संध्या सिंह ने कहा साजिश, देखिये – video

July 2, 2026
Jamshedpur new ssp took charge : जमशेदपुर के नए एसएसपी एहतेशाम वकारिब ने पदभार संभाला, एडीजी ने की अहम बैठक
खबर

Jamshedpur new ssp took charge : जमशेदपुर के नए एसएसपी एहतेशाम वकारिब ने पदभार संभाला, एडीजी ने की अहम बैठक

July 2, 2026
Jamshedpur doctors day : डॉक्टर्स डे पर एमजीएम अस्पताल में रक्तदान शिविर, 50 से अधिक यूनिट रक्त संग्रह
खबर

Jamshedpur doctors day : डॉक्टर्स डे पर एमजीएम अस्पताल में रक्तदान शिविर, 50 से अधिक यूनिट रक्त संग्रह

July 2, 2026
Next Post

Jamshedpur rural- गालूडीह में पुस्तकालय समिति चेंगजोड़ा का वार्षिकोत्सव आयोजित, बाहा मुर्मू चुनी गयी मिस 26 जनवरी 2023

Jamshedpur attempt to suicide- सोनारी में किशोरी नदी में छलांग लगाकर की आत्महत्या की कोशिश, जांच में जुटी पुलिस

Jamshedpur attempt to suicide- सोनारी में किशोरी नदी में छलांग लगाकर की आत्महत्या की कोशिश, जांच में जुटी पुलिस

Jamshedpur jugsalai police new step : जुगसलाई पुलिस की समाज में नशा के खिलाफ जागरूकता लाने की अनोखी पहल, थाना प्रभारी क्षेत्र में घूम-घूम कर आम लोगों को कर रहे जागरूक, लोगों से की नशे के धंधेबाजों की सूचना देने व युवाओं को जागरूक करने की अपील, देखें video  

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage agreement : टाटा स्टील के कर्मचारियों का वेतन बढ़ोत्तरी का हो गया फैसला, समझौता कुछ घंटो बाद, इन बिंदूओं पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Horoscope Know Your Day Thursday 2nd July 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-गुरुवार 2 जुलाई 2026

Jamshedpur bistupur dd bar issue : बिष्टुपुर के डीडी बार के मालिक नीरज सिंह पर पुलिस की दबिश बढ़ी, परेशान पत्नी औऱ मेयर प्रत्याशी संध्या सिंह ने कहा साजिश, देखिये – video

Jamshedpur new ssp took charge : जमशेदपुर के नए एसएसपी एहतेशाम वकारिब ने पदभार संभाला, एडीजी ने की अहम बैठक

Jamshedpur doctors day : डॉक्टर्स डे पर एमजीएम अस्पताल में रक्तदान शिविर, 50 से अधिक यूनिट रक्त संग्रह

Jamshedpur blood camp – डॉक्टर्स डे पर एमजीएम अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन, 50 से अधिक यूनिट रक्त संग्रहित

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur bistupur dd bar issue : बिष्टुपुर के डीडी बार के मालिक नीरज सिंह पर पुलिस की दबिश बढ़ी, परेशान पत्नी औऱ मेयर प्रत्याशी संध्या सिंह ने कहा साजिश, देखिये – video

Jamshedpur new ssp took charge : जमशेदपुर के नए एसएसपी एहतेशाम वकारिब ने पदभार संभाला, एडीजी ने की अहम बैठक

Jamshedpur doctors day : डॉक्टर्स डे पर एमजीएम अस्पताल में रक्तदान शिविर, 50 से अधिक यूनिट रक्त संग्रह

Jamshedpur blood camp – डॉक्टर्स डे पर एमजीएम अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन, 50 से अधिक यूनिट रक्त संग्रहित

Jamshedpur bhagwat katha – बर्मामाइंस में विष्णु यज्ञ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ

Jamshedpur bistupur dd bar murder case : बिष्टुपुर के डीडी बार मर्डर केस में पुलिस ने बार संचालक नीरज सिंह के घर पर की छापामारी, गाड़ियां जब्त कर ले गयी, देखिये – video

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News