
रांची : झारखंड की राजधानी रांची के खादढ़ा बस स्टैंड में सोमवार की सुबह जैप 1 के जवान की चलती बस में ही हार्ट अटैक होने से मौत हो गयी. बताया जाता है कि जैप जवान प्रकाश सुदना है, जो पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग का रहना वाला है. बताया जाता है कि जैप का जवान सिलीगुड़ी से रांची आ रहा था. बस के खलासी ने जब जवान को उठाने की कोशिश की तो वह नहीं उठा. उसकी तत्काल सूचना बसवालों ने खादगढ़ा टीओपी और लोअर बाजार थाना की पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने शव को जब्त कर लिया. पुलिस ने उसकी तलाश ली तो पॉकेट से उसका पहचान पत्र मिला, जिसमें वह पश्चिम बंगाल के दार्जलिंग का पाया गया. प्रकाश सुदना का शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस ने आशंका जाहिर की है कि बस में ही उसको संभव है कि दिल का दौरा पड़ गया हो और उसकी मौत हो गयी हो. पुलिस मामले की जांच कर रही है.




