• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Thursday, June 11, 2026
37 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

jharkhand-cm-hemant-soren-initiative-मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य के सारे डीडीसी, जिला परिषद व पंचायतों के प्रधान व सारे लोगों से की बात, मुख्यमंत्री ने कहा-ऑक्सीजन का रेगुलेटर चीन से जल्द मंगाया जायेगा, राज्य की बड़ी आबादी गावों में रहती है, ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को कोरोना से सुरक्षित रखना हमारी प्राथमिकता

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि कोरोना महामारी से लड़ने का हमारा प्रयास लगातार जारी है. जैसा कि आप सभी अवगत हैं कि झारखंड की 80% आबादी ग्रामीण इलाकों में गुजर-बसर करती है ऐसे में ग्रामीण इलाकों को कोरोना महामारी से सुरक्षित रखना हमारी प्राथमिकता है. कोरोना के इस महामारी से झारखंड के ग्रामीण इलाकों को कैसे बचाया जा सके, इसी के उद्देश्य से यह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग आयोजित की गयी है. यह बातें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कही. मुख्यमंत्री गुरुवार को अपने रांची स्थित आवासीय कार्यालय से राज्य के सभी जिलों के डीडीसी, डीपीआरओ, डीपीएम, जिला परिषद कार्यकारी समिति के प्रधान, पंचायत समिति कार्यकारी समिति के प्रधान और ग्राम पंचायत कार्यकारी समिति के प्रधान के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े थे. मुख्यमंत्री के साथ उनके प्रधान सचिव, स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव, ग्रामीण विकास विभाग के निदेशक समेत अन्य उपस्थित थे. इस दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि चीन से वे लोग ऑक्सीजन के लिए जरूरी रेगुलेटर को इंपोर्ट करा रहे है, जिसकी एक खेप आ जायेगी जल्द ही. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि कोरोना के इस दूसरे लहर में उम्र की कोई सीमा नहीं है, यह वायरस किसी भी उम्र के लोगों को संक्रमित कर रही है, ऐसे में इस बार हम सभी को ज्यादा सतर्कता बरतने की आवश्यकता . उन्होंने सभी त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों से अपना ख्याल रखने तथा अपने पोषक क्षेत्र के लोगों के विशेष ध्यान रखने की बात कही. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि देश के कई हिस्सों में लॉकडाउन होने के वजह से हमारे कई प्रवासी मजदूर भाई-बहन झारखंड लौट रहे हैं, ऐसे में हम सभी की जिम्मेदारी बनती है कि हम उनका विशेष ख्याल रखें. उन्होंने सभी पंचायत प्रतिनिधियों से प्रवासी मजदूर भाइयों का ख्याल रखने,उनकी आवश्यकतानुसार उनको ज़रूरी चीजें उपलब्ध करवाने एवं उनका स्वास्थ्य का हाल चाल लेते रहने की बात कही. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि कोरोना से बचाव में हमारी जागरूकता ही हमारा सबसे बड़ा हथियार है. ऐसे में आप सभी जनप्रतिनिधियों से अपील है कि आप अपने गावों, टोलों एवं पंचायतों में घूम- घूम कर कोरोना के भी नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करें. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री ने एक-एक कर राज्य के सभी जिलों के पंचायत प्रतिनिधियों के साथ संवाद किया. इस दौरान मुख्यमंत्री ने उनके क्षेत्र में कोरोना काल में किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली एवं उनकी समस्याओं से अवगत हुए साथ ही उनकी समस्याओं को सुनकर हर संभव मदद करने का भरोसा दिया. इस दौरान सबसे अधिक पंचायत प्रतिनिधियों ने 15 वें वित्त के पैसों को कोरोना से बचाव में उपयोग लाने हेतु अनुमति की मांग की. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि मैंने आज ही कोरोना वैक्सीन की पहली डोज़ ली है, आप सभी भी अपना टीकाकरण करवाना सुनिश्चित करें, यह पूरी तरह से सुरक्षित है. मुख्यमंत्री ने सभी पंचायत प्रतिनिधियों से टीकाकरण करवाने की बात कही ताकि लोगों के बीच इसे उदाहरण के तौर पर भी पेश किया जा सके और लोगो को वैक्सीन के प्रति विश्वास दिलाया जा सके. उन्होंने कहा कि राज्य में सभी जरूरी मेडिकल किट उपलब्ध कराने हेतु सरकार प्रयासरत है. इस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में पूर्वी सिंहभूम जिले से निदेशक डीआरडीए सौरभ सिन्हा, जिला पंचायत राज पदाधिकारी डॉ रजनीकान्त मिश्रा, जिला परिषद के उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह, डीपीएम जिला परिषद राजू झा, प्रधान कार्यकारिणी समिति पूर्वी घोड़ाबांदा, प्रखण्ड समन्वयक (पंचायत) जमशेदपुर के साथ सभी जनप्रतिनिधि ने वेबकास्टिंग लिंक के माध्यम से भाग ली.

ADVERTISEMENT
[metaslider id=15963 cssclass=””]
Team Sharp Bharat

Team Sharp Bharat

Related Posts

Jamshedpur border area police action- कपाली में देर रात चलाया गया वाहन जांच अभियान, अवैध बालू लदे ट्रेलर जब्त
खबर

Jamshedpur border area police action- कपाली में देर रात चलाया गया वाहन जांच अभियान, अवैध बालू लदे ट्रेलर जब्त

June 11, 2026
Jamshedpur firing – कदमा में पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट व फायरिंग, क्षेत्र में दहशत का माहौल
खबर

Jamshedpur firing – कदमा में पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट व फायरिंग, क्षेत्र में दहशत का माहौल

June 11, 2026
Jamshedpur rural – बड़ाखूर्शी में पीएम आवास योजना की सूची के सत्यापन के लिए ग्रामसभा आयोजित, ग्रामीणों से सही जानकारी उपलब्ध कराने की अपील
खबर

Jamshedpur rural – बड़ाखूर्शी में पीएम आवास योजना की सूची के सत्यापन के लिए ग्रामसभा आयोजित, ग्रामीणों से सही जानकारी उपलब्ध कराने की अपील

June 11, 2026
Next Post

patratu-welfare-society-पतरातू वेलफेयर सोसाइटी बनी लोगों के लिए वरदान, कोरोना काल में मुफ्त दवा, खाना, डॉक्टरी सलाह दे रही सोसाइटी, जानें किस नंबर पर कर सकते है संपर्क

jamshedpur-accident-हरहरगुट्टू में पड़ोसी के घर की दीवार गिरने से बुजुर्ग घायल, गंभीर अवस्था में एमजीएम में भर्ती

jamshedpur-accident-हरहरगुट्टू में पड़ोसी के घर की दीवार गिरने से बुजुर्ग घायल, गंभीर अवस्था में एमजीएम में भर्ती

tata-motors-टाटा मोटर्स ने अपने कर्मचारियों को परिवार के साथ समय बिताने के लिए कंपनी ने 3 मई को वेतन के साथ दिया एक दिन की छुट्टी, 28 अप्रैल से लेकर 2 मई तक लगातार बंद ही रहेगी कंपनी, जानें किसका पैसा मिलेगा, किसका नहीं

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन की वार्ता के दौरान उभरा गतिरोध, टाटा वर्कर्स यूनियन ने बुलायी कमेटी मीटिंग

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata workers union committee meeting : टाटा वर्कर्स यूनियन के कमेटी मीटिंग में वेज रिवीजन के मुद्दे पर हंगामा, कमेटी मेंबरों ने अध्यक्ष को घेरा, अध्यक्ष ने कहा – बेहतर वेज रिवीजन होगा, देर है, पर दुरुस्त समझौता करने की कोशिश होगी, देखिये किसने क्या सवाल उठाया

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Monsoon arrives: इंतजार खत्म ! केरल पहुंचा मॉनसून, झारखंड में एक सप्ताह की देरी से आ सकता है मॉनसून, जानें कब कहां होगी बारिश

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur border area police action- कपाली में देर रात चलाया गया वाहन जांच अभियान, अवैध बालू लदे ट्रेलर जब्त

Jamshedpur firing – कदमा में पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट व फायरिंग, क्षेत्र में दहशत का माहौल

Jamshedpur rural – बड़ाखूर्शी में पीएम आवास योजना की सूची के सत्यापन के लिए ग्रामसभा आयोजित, ग्रामीणों से सही जानकारी उपलब्ध कराने की अपील

Horoscope Know Your Day Thursday 11th June 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-गुरुवार 11 जून 2026

Jamshedpur accident – बिष्टुपुर में ओवरटेक करने के दौरान सड़क हादसा, युवक घायल

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur border area police action- कपाली में देर रात चलाया गया वाहन जांच अभियान, अवैध बालू लदे ट्रेलर जब्त

Jamshedpur firing – कदमा में पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट व फायरिंग, क्षेत्र में दहशत का माहौल

Jamshedpur rural – बड़ाखूर्शी में पीएम आवास योजना की सूची के सत्यापन के लिए ग्रामसभा आयोजित, ग्रामीणों से सही जानकारी उपलब्ध कराने की अपील

Jamshedpur accident – बिष्टुपुर में ओवरटेक करने के दौरान सड़क हादसा, युवक घायल

Jamshedpur auto fare increased : जमशेदपुर में टेम्पो का भाड़ा बढ़ा, यात्रियों पर बढ़ेगा बोझ, जानें किस रूट का कितना बढ़ा है भाड़ा

Tata motors controversy : टाटा मोटर्स के जमशेदपुर प्लांट में 1101 रुपये चंदा काटने का मुद्दा गर्माया, टेल्को वर्कर्स यूनियन के महामंत्री पहुंचे श्रम विभाग

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News