जमशेदपुर : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जमशेदपुर के संक्षिप्त दौरे पर आये. वे झामुमो के घाटशिला के विधायक रामदास सोरेन के जमशेदपुर के घोड़ाबांधा स्थित आवास गये. उनके पुत्र रॉबिन सोरेन के विवाह के बाद आयोजित रिसेप्सन समारोह में हिस्सा लिये. इस अवसर पर उन्होंने नवदंपती को खुशहाल जीवन के लिए बधाई, शुभकामनाएं और आशीर्वाद प्रदान किया. (नीचे भी पढ़ें और देखें वीडियो)
इससे पहले उनका जमशेदपुर पहुंचने पर सोनारी एयरपोर्ट पर स्वागत किया गया. जमशेदपुर की उपायुक्त विजया जाधव, एसएसपी प्रभात कुमार समेत अन्य लोगों ने उनका स्वागत किया. उनके साथ राज्य के मंत्री मिथलेश ठाकुर उर्फ मुन्नु ठाकुर भी आये. वे वहां से सीधे घोड़ाबांधा स्थित उनके आवास गये. (नीचे पढ़ें पूरी खबर)

वहां पर पहले से राज्य के मंत्री चंपई सोरेन, बहरागोड़ा के विधायक समीर सरदार, पोटका के विधायक समीर सरदार समेत अन्य लोग मौजूद थे. इस दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मीडिया से बातचीत करने से परहेज किया. उन्होंने कहा कि आज शादी में आये है. सारे लोग भोज में लगिये. इसके बाद वे आगे बढ़ गये. करीब दो घंटे तक रहने के बाद मुख्यमंत्री वापस लौट गये.



