
कांग्रेस के जमशेदपुर जिला अध्यक्ष विजय खां 
यूथ इंटक की राष्ट्रीय सहायक सचिव शिखा चौधरी.
जमशेदपुर : पत्रकार अरनब गोस्वामी द्वारा कांग्रेस के प्रमुख सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के खिलाफ तीखी टिप्पणी करने का मामला तूल पकड़ता नजर आ रहा है. इस मामले में कांग्रेसियों ने पत्रकार अरनब गोस्वामी को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर अपने घरों पर अनशन किया. इन लोगों ने हाथों में तख्तियां लटकाकर अनशन किया और तत्काल अरनब गोस्वामी को गिरफ्तार करने की मांग की.

कांग्रेस के नेता राकेश साहू. 
यूथ इंटक नेता राजीव पांडेय.
इन लोगों ने कहा कि पत्रकारिता की आड़ में इस तरह का काम करना काफी गलत है और इस तरह एक पार्टी विशेष के लिए काम कर रहे एक चैनल और चैनल के को-पार्टनर को तत्काल गिरफ्तार किया जाये ताकि न्याय मिल सके. इस मामले को लेकर आगे भी आंदोलन करने की बात कांग्रेस ने कहीं है. इस मामले को लेकर पत्रकार अरनब गोस्वामी ने एक याचिका भी सुप्रीम कोर्ट में लगायी थी, जिसके बाद किसी तरह की कार्रवाई पर रोक लगा दी गयी है. इस मामले में कांग्रेस ने एकजुटता का परिचय दिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ही जंग छेड़ दिया है.

आंदोलन करते मनोज सिंह. 
यूथ इंटक के नेता शैलेश पांडेय.





