गिरीडीह : झारखंड के गिरीडीह के पारसनाथ में चल रहे तीन दिवसीय चिंतन शिविर के दौरान कई बातें तो हुई, लेकिन इस पूरे अधिवेशन के दौरान राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने अब तक का सबसे बड़ा हमला बोला. अपनी ही सरकार के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर हमला बन्ना गुप्ता ने किया और कहा कि वे जानबूझकर कांग्रेस के वोटबैंक को ही कमजोर करने में लगे हुए है. उन्होंने भाषा के विवाद में अपना रुख साफ कर दिया और कह दिया कि जरूरत पड़ेगा तो इस्तीफा भी दे सकते है. उन्होंने सीधे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को निशाना पर लिया. मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि पार्टी ने चिंतन शिविर बहुत व्यापक तरीके से चलाया है, हमें बौद्धिक रूप से भी ऊर्जा प्रदान किया है. सांगठनिक रूप से कैसे ज्यादा से ज्यादा मेम्बर बन सकते हैं, सरकार और पार्टी के समन्वय व गठबंधन पर भी बातचीत हुई है. कांग्रेस के चिंतन शिविर से शरीर में नई ऊर्जा आ गई है, लेकिन सभी लोग दु:खी हैं, दर्द में हैं. बन्ना गुप्ता ने कहा कि हम गठबंधन की सरकार को चला रहे हैं और इस सरकार में हमारी स्थिति ऐसी है जैसे पुराने गाना की तरह “जब मांझी ही नाव डुबोये तो उसे कौन बचाये जैसी हो गई है” जैसी है. उन्होंने कहा कि हम मंत्री बनकर घुम रहे हैं, यह अच्छा लगता है, लेकिन हम मंत्री कैसे बने, कैसे जमशेदपुर जैसे शहर से एक लाख वोट हम लेकर आ रहे हैं, यह सोचने की जरूरत है. हमें यह तय करना होगा हमारी विचारधारा व सिद्धान्त कभी कमजोर नहीं हो और राष्ट्रभाषा के साथ कभी समझौता नहीं किया जा सकता. जिस दिन राष्ट्रभाषा के साथ और मां भारती के साथ समझौता करना पड़ेगा तो मेरे जैसे लोग इस्तीफा देना उचित समझेंगे. उन्होंने कहा कि समन्वय समिति बने और इसी से हम उनको घेर सकते हैं. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जानबूझकर कांग्रेस को ही कमजोर कर रहे है. (नीचे देखे कांग्रेस का शिविर)

तीन दिवसीय शिविर में सम्मानित हुए परविंदर सिंह
तीन दिवसीय चिंतन शिविर का आखिरी दिन कई महत्व पूर्ण बिंदु पर चर्चा हुई ग्रुप डिस्कशन में जो बाते निकल के आई उन बातों पर विस्तार से चर्चा हुई. दोपहर 12 बजे एआइसीसी के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने वर्चुअल ऑनलाइन के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. दोपहर 12.30 को राहुल गांधी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और संगठन की मजबूत पर चर्चा की एवं सरकार और सगठन के बीच समन्वय बना कर कांग्रेस को मजबूत करने को कहा गया. कांग्रेस सरकार में है, मगर कार्यकर्ताओं के मान-सम्मान से कहीं समझौता नहीं किया जाएगा. उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस में इस देश का डीएनए है. कांग्रेस ही एक ऐसी पार्टी है, जिसमे सब एक है. सभी धर्मो का सम्मान हैं. इस पार्टी में सभी जाति धर्म सम्प्रदाय के लोगो का सम्मन है और सभी मिल कर के इस देश की एकता और अखंडता को मजबूत करेगे और बीजेपी के नापाक मंसूबों को नाकाम करेगे. इस चिंतन शिविर में जमशेदपुर से प्रदीप कुमार बालमुचू, मंत्री बन्ना गुप्ता, परविंदर सिंह, रामाश्रय प्रसाद सिंह, राकेश्वर पांडेय, अशोक चौधरी, रघुनाथ पांडेय ने इस चिंतन शिविर में भाग लिया. चिंतन शिविर में झारखंड प्रदेश में अधिक से अधिक सदस्य कैसे बने इस पर गंभीर चर्चा हुई और झारखंड में 1.50 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया. चिंतन शिविर में कांग्रेस के झारखंड प्रभारी अविनेश पांडेय, सह प्रभारी उमंग सिगार, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर एवं प्रदेश के सभी विधायक, मंत्री, सांसद, पूर्व विधायक, पूर्व सांसद, मोर्चा संगठन के अध्यक्ष और जिला अध्यक्ष उपस्थित हुए.
















