• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
  • About Us
  • Editorial Policy
शनिवार, नवम्बर 28, 2026
23 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • होम
  • जमशेदपुर
  • झारखंड
  • क्षेत्र
    • कोल्हान
    • आदित्यपुर
    • घाटशिला
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • रांची
    • धनबाद
    • बोकारो
    • ओडिशा
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • राशिफल
  • और
    • धर्म और संस्कृति
    • दुर्घटना
    • रोजगार
    • कारपोरेट व यूनियन
    • फाइनांस
    • राष्ट्रीय खबरें
    • सभी खबरें
    • सभी विषय
No Result
View All Result
  • होम
  • जमशेदपुर
  • झारखंड
  • क्षेत्र
    • कोल्हान
    • आदित्यपुर
    • घाटशिला
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • रांची
    • धनबाद
    • बोकारो
    • ओडिशा
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • राशिफल
  • और
    • धर्म और संस्कृति
    • दुर्घटना
    • रोजगार
    • कारपोरेट व यूनियन
    • फाइनांस
    • राष्ट्रीय खबरें
    • सभी खबरें
    • सभी विषय
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

jharkhand congress president : भाजपा की पत्थरबाजी लोकतांत्रिक मर्यादाओं के खिलाफ, चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठ रहे सवालों का जवाब देना होगा, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने बोला भाजपा हमला

अक्टूबर 15, 2026
in खबर, जमशेदपुर न्यूज़, राजनीति
0
jharkhand congress president : भाजपा की पत्थरबाजी लोकतांत्रिक मर्यादाओं के खिलाफ, चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठ रहे सवालों का जवाब देना होगा, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने बोला भाजपा हमला
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X
शेयर करेंWhatsApp पर शेयर करेंFacebookTelegramX

जमशेदपुर : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कार्यालय, तिलक पुस्तकालय में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए भाजपा पर लोकतांत्रिक मर्यादाओं का उल्लंघन करने का आरोप लगाया. उन्होंने विगत दिनों कांग्रेस कार्यालय में भाजपा महिला विंग के प्रदर्शन के दौरान कथित रूप से हुई लाठी-डंडे और पत्थरबाजी की घटना की कड़े शब्दों में निंदा की. उन्होंने कहा कि प्रत्येक राजनीतिक दल को संविधान, लोकतांत्रिक मूल्यों, राजनीतिक मर्यादा और अनुशासन को सर्वोपरि रखकर कार्य करना चाहिए. राजनीतिक विरोध का अर्थ वैमनस्य फैलाना या हिंसा का सहारा लेना नहीं है. लोकतंत्र में असहमति के लिए पर्याप्त स्थान है, लेकिन हिंसक व्यवहार किसी भी परिस्थिति में स्वीकार्य नहीं हो सकता. (नीचे भी पढ़ें)

jharkhand congress president : भाजपा की पत्थरबाजी लोकतांत्रिक मर्यादाओं के खिलाफ, चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस पार्टी लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष कर रही है. इसी क्रम में 12 अक्टूबर को दिल्ली में बाराखंभा चौक से सर्वोच्च न्यायालय तक विशाल प्रदर्शन आयोजित किया गया, जिसमें लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में इंडिया गठबंधन के विभिन्न दलों के सांसदों एवं चार लाख लोगों ने भाग लिया. इस दौरान चुनाव प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं, एसआईआर से संबंधित मामलों, मतपत्रों के माध्यम से चुनाव कराने तथा मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की जवाबदेही सुनिश्चित करने जैसे मुद्दों को उठाया गया। उन्होंने कहा कि विपक्ष इन विषयों पर निष्पक्ष जांच, पारदर्शिता और जवाबदेही की मांग कर रहा है. केशव महतो कमलेश ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए चुनाव प्रक्रिया का निष्पक्ष और पारदर्शी होना आवश्यक है. चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्था पर जनता का विश्वास बनाए रखना उसकी जिम्मेदारी है. कांग्रेस पार्टी इन मुद्दों को लेकर अपना लोकतांत्रिक संघर्ष जारी रखेगी. (नीचे भी पढ़ें)

यह भी पढ़ें: आइडीबीआइ बैंक के निजीकरण और विदेशीकरण के खिलाफ काला बिल्ला लगाकर विरोध दर्ज कराएंगे बैंक कर्मचारी,

उन्होंने कहा कि यह आंदोलन केवल दिल्ली तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि प्रदेश, जिला, प्रखंड और मंडल स्तर तक पहुंचाया जाएगा. व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाकर आम जनता को लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए एकजुट किया जाएगा. उन्होंने आगे कहा कि आगामी 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस पार्टी एवं इंडिया गठबंधन के तत्वावधान में विशाल रैली आयोजित की जाएगी. इस रैली में देशभर से लाखों लोगों के शामिल होने की उम्मीद है. उन्होंने कांग्रेस के सभी नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में दिल्ली पहुंचकर लोकतंत्र बचाने के इस संघर्ष को मजबूती प्रदान करें. (नीचे भी पढ़ें)

कांग्रेस कार्यकर्ताओं की सुरक्षा सर्वोपरि: बन्ना गुप्ता

प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता की सुरक्षा, सम्मान और रक्षा करना संगठन की प्राथमिक जिम्मेदारी है. उन्होंने जिला कांग्रेस कार्यालय में भाजपा महिला विंग के प्रदर्शन के दौरान कथित रूप से हुई लाठी-डंडे और पत्थरबाजी की घटना को लोकतांत्रिक व्यवस्था के विरुद्ध बताया. उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों को अपने विरोध-प्रदर्शन के दौरान मर्यादा और अनुशासन बनाए रखना चाहिए. कांग्रेस कार्यालय में हुई घटना की जितनी निंदा की जाए, कम है. ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति नहीं होनी चाहिए. कांग्रेस पार्टी हिंसा और भय के वातावरण को स्वीकार नहीं करेगी तथा लोकतांत्रिक तरीके से इसका कड़ा प्रतिवाद करेगी. पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस अध्यक्ष परविंदर सिंह ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए अंकिता भंडारी मामले को लेकर भाजपा पर गंभीर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग को देशव्यापी स्तर पर उठाया जाना चाहिए और इस मामले में निष्पक्ष जांच एवं न्याय सुनिश्चित होना चाहिए. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा से जुड़े लोगों को महत्वपूर्ण संवैधानिक पदों पर नियुक्त किए जाने के मामलों में निष्पक्षता और जवाबदेही को लेकर सवाल उठते हैं. उन्होंने अंकिता भंडारी मामले में कथित तौर पर आरोपों से जुड़े लोगों के विरुद्ध निष्पक्ष कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि किसी भी व्यक्ति को राजनीतिक संरक्षण के आधार पर कानून से ऊपर नहीं रखा जाना चाहिए. परविंदर सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग को कमजोर नही…

संबंधित खबरें

  • आइडीबीआइ बैंक के निजीकरण और विदेशीकरण के खिलाफ काला बिल्ला लगाकर विरोध दर्ज कराएंगे बैंक कर्मचारी,15 अक्टूबर 2026
  • जमशेदपुर के दर्जनों दुर्गा पूजा पंडालों के उद्घाटन समारोहों में शामिल हुए भाजपा नेता अमरप्रीत सिंह15 अक्टूबर 2026
  • एग्रिको पूजा कमिटी के भव्य पूजा पंडाल का पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने किया उदघाटन, उमड़ी15 अक्टूबर 2026
शेयर करेंWhatsApp पर शेयर करेंFacebookTelegramX

जमशेदपुर और झारखंड की ताजा खबरें सबसे पहले पाएं

WhatsApp चैनल जॉइन करेंTelegram जॉइन करें
Tags: जमशेदपुर समाचारझारखंड समाचार
Team Sharp Bharat D

Team Sharp Bharat D

Related Posts

INDIA alliance meeting: इंडिया गठबंधन की बैठक में परिसीमन बिल को लेकर हुई चर्चा, कहा- बिल का हम विरोध करेंगे, परिसीमन को लोकतंत्र के लिए खतरा बताया
खबर

INDIA alliance meeting: इंडिया गठबंधन की बैठक में परिसीमन बिल को लेकर हुई चर्चा, कहा- बिल का हम विरोध करेंगे, परिसीमन को लोकतंत्र के लिए खतरा बताया

नवम्बर 28, 2026
west singhbhum sonua domestic dispute – सोनुवा में घरेलु विवाद को लेकर बुर्जुग ने खायी अधिक मात्रा में दवा की डोज, इलाज के दौरान मौत
कोल्हान न्यूज़

west singhbhum sonua domestic dispute – सोनुवा में घरेलु विवाद को लेकर बुर्जुग ने खायी अधिक मात्रा में दवा की डोज, इलाज के दौरान मौत

नवम्बर 28, 2026
jamshedpur police success-पोटका में स्कूल चोरी मामले का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी के सामान बरामद
कोल्हान न्यूज़

jamshedpur police success-पोटका में स्कूल चोरी मामले का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी के सामान बरामद

नवम्बर 28, 2026
Next Post
jamshedupr bankers protest : आइडीबीआइ बैंक के निजीकरण और विदेशीकरण के खिलाफ काला बिल्ला लगाकर विरोध दर्ज कराएंगे बैंक कर्मचारी, आंदोलन की तैयारी पूरी

jamshedupr bankers protest : आइडीबीआइ बैंक के निजीकरण और विदेशीकरण के खिलाफ काला बिल्ला लगाकर विरोध दर्ज कराएंगे बैंक कर्मचारी, आंदोलन की तैयारी पूरी

jamshedpur durga puja : जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने किया कई दुर्गा पूजा पंडालों का उदघाटन, मंगल ने कहा – दुर्गापूजा धार्मिक आस्था के साथ-साथ सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक एकता का प्रतीक है

jamshedpur durga puja : जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने किया कई दुर्गा पूजा पंडालों का उदघाटन, मंगल ने कहा - दुर्गापूजा धार्मिक आस्था के साथ-साथ सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक एकता का प्रतीक है

jamshedpur durga puja : एग्रिको पूजा कमिटी के भव्य पूजा पंडाल का पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने किया उदघाटन, उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, सांसद विद्युत महतो समेत कई गणमान्यजनों ने भी लिया हिस्सा

jamshedpur durga puja : एग्रिको पूजा कमिटी के भव्य पूजा पंडाल का पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने किया उदघाटन, उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, सांसद विद्युत महतो समेत कई गणमान्यजनों ने भी लिया हिस्सा

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

west singhbhum sonua domestic dispute – सोनुवा में घरेलु विवाद को लेकर बुर्जुग ने खायी अधिक मात्रा में दवा की डोज, इलाज के दौरान मौत

west singhbhum sonua domestic dispute – सोनुवा में घरेलु विवाद को लेकर बुर्जुग ने खायी अधिक मात्रा में दवा की डोज, इलाज के दौरान मौत

by Team Sharp Bharat K
नवम्बर 28, 2026

सोनुवा: पश्चिम सिंहभूम जिले के सोनुवा थाना अंतर्गत बालजोड़ी गांव में एक बुजुर्ग की घरेलू विवाद में अधिक मात्रा में...

jamshedpur police success-पोटका में स्कूल चोरी मामले का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी के सामान बरामद

jamshedpur police success-पोटका में स्कूल चोरी मामले का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी के सामान बरामद

by Team Sharp Bharat K
नवम्बर 28, 2026

पोटका: पोटका थाना क्षेत्र के उत्क्रमित विद्यालय जामडीह में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने सफल उद्भेदन कर लिया...

Jamshedpur BJYM protest : अभिषेक भारती की गिरफ्तारी के विरोध में भाजयुमो का धरना, डीसी को सौंपा चार सूत्री ज्ञापन

Jamshedpur BJYM protest : अभिषेक भारती की गिरफ्तारी के विरोध में भाजयुमो का धरना, डीसी को सौंपा चार सूत्री ज्ञापन

by Team Sharp Bharat A
नवम्बर 28, 2026

जमशेदपुर: पत्रकार अभिषेक भारती की गिरफ्तारी के विरोध में पत्रकार संगठनों के आंदोलन के बीच अब भारतीय जनता युवा मोर्चा...

Jamshedpur waterlogging issue : करनडीह रेलवे फाटक के समीप जलजमाव से लोगों का गुस्सा फूटा, सड़क किया जाम

Jamshedpur waterlogging issue : करनडीह रेलवे फाटक के समीप जलजमाव से लोगों का गुस्सा फूटा, सड़क किया जाम

by Team Sharp Bharat A
नवम्बर 28, 2026

जमशेदपुर : जमशेदपुर के करनडीह रेलवे फाटक के समीप पिछले छह महीनों से जारी जलजमाव की समस्या को लेकर शनिवार...

Jamshedpur bjp birsanagar protest : बिरसानगर में बिजली की लचर व्यवस्था को लेकर डीवीसी कार्यालय का भाजपाइयों ने किया घेराव, गेट जाम करने की दी चेतावनी

Jamshedpur bjp birsanagar protest : बिरसानगर में बिजली की लचर व्यवस्था को लेकर डीवीसी कार्यालय का भाजपाइयों ने किया घेराव, गेट जाम करने की दी चेतावनी

by Team Sharp Bharat A
नवम्बर 28, 2026

जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिरसानगर के विभिन्न जोन में लंबे समय से व्याप्त बिजली की गंभीर समस्याओं को लेकर स्थानीय...

Jamshedpur suicide : गोविंदपुर में पत्नी से विवाद के बाद राजमिस्त्री ने लगायी फांसी, नशे का था आदी

Jamshedpur suicide : गोविंदपुर में पत्नी से विवाद के बाद राजमिस्त्री ने लगायी फांसी, नशे का था आदी

by Team Sharp Bharat A
नवम्बर 28, 2026

जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोविंदपुर थाना क्षेत्र के लुआबासा निवासी राजमिस्त्री ने शुक्रवार रात फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली....

Jamshedpur accident – आजादनगर में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने ऑटो को मारी टक्कर, पिता-पुत्र घायल

Jamshedpur accident – आजादनगर में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने ऑटो को मारी टक्कर, पिता-पुत्र घायल

by Team Sharp Bharat A
नवम्बर 28, 2026

जमशेदपुर : जमशेदपुर के आजादनगर थाना क्षेत्र के ओल्ड पुरुलिया रोड नंबर 15 स्थित खान गली के पास शुक्रवार देर...

Horoscope Know Your Day Saturday 28th november 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शनिवार 28 नवंबर 2026

Horoscope Know Your Day Saturday 28th november 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शनिवार 28 नवंबर 2026

by Team Sharp Bharat A
नवम्बर 28, 2026

मेष राशिदोस्त आपका परिचय किसी विशेष व्यक्ति से करायेंगे, जो आपकी सोच पर गहरा प्रभाव डालेगा। दोस्तों की मदद से...

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

west singhbhum sonua domestic dispute – सोनुवा में घरेलु विवाद को लेकर बुर्जुग ने खायी अधिक मात्रा में दवा की डोज, इलाज के दौरान मौत

jamshedpur police success-पोटका में स्कूल चोरी मामले का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी के सामान बरामद

Jamshedpur BJYM protest : अभिषेक भारती की गिरफ्तारी के विरोध में भाजयुमो का धरना, डीसी को सौंपा चार सूत्री ज्ञापन

Jamshedpur waterlogging issue : करनडीह रेलवे फाटक के समीप जलजमाव से लोगों का गुस्सा फूटा, सड़क किया जाम

Jamshedpur bjp birsanagar protest : बिरसानगर में बिजली की लचर व्यवस्था को लेकर डीवीसी कार्यालय का भाजपाइयों ने किया घेराव, गेट जाम करने की दी चेतावनी

Jamshedpur suicide : गोविंदपुर में पत्नी से विवाद के बाद राजमिस्त्री ने लगायी फांसी, नशे का था आदी

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
  • About Us
  • Editorial Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

क्षेत्र और शहर

जमशेदपुरआदित्यपुरघाटशिलाचाईबासासरायकेला-खरसावांकोल्हानरांचीधनबादबोकारोझारखंडओडिशापश्चिम बंगालबिहारउत्तर प्रदेश

लोकप्रिय विषय

क्राइमराजनीतिकारपोरेट व यूनियनटाटा स्टील खबरस्टूडेंट जोनखेलफाइनांसराशिफल
सभी विषय और टैग देखें →

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • होम
  • जमशेदपुर
  • झारखंड
  • क्षेत्र
    • कोल्हान
    • आदित्यपुर
    • घाटशिला
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • रांची
    • धनबाद
    • बोकारो
    • ओडिशा
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • राशिफल
  • और
    • धर्म और संस्कृति
    • दुर्घटना
    • रोजगार
    • कारपोरेट व यूनियन
    • फाइनांस
    • राष्ट्रीय खबरें
    • सभी खबरें
    • सभी विषय

© 2026 Sharp Bharat News