जमशेदपुर: जमशेदपुर के बिरसानगर थाना क्षेत्र के जोन नंबर-6 में रविवार को मकान मालिक ने अपने किराएदार पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया. इस घटना में किराएदार जसबीर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है.जानकारी के अनुसार, रविवार दोपहर जसबीर सिंह का मकान मालिक संतोष सिंह से किसी बात को लेकर बातचीत हो रही थी. (नीचे भी पढ़े)
इसी दौरान दोनों के बीच विवाद बढ़ गया. आरोप है कि संतोष सिंह घर के अंदर से लोहे की रॉड लेकर आया और जसबीर पर हमला कर दिया. इस हमले में उनके सिर समेत शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं.घटना के बाद परिजन बिरसानगर थाना पहुंचे और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है.







